For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 121628869
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: मेरा भारत, मेरी जिम्मेदारी’ अभियान की स्वच्छता संदेश से शुरुआत, स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम साँपला, सरवाड़ ब्लॉक अजमेर में आयोजित |  Ajmer Breaking News: हार्टफुलनैस संस्था के वैश्विक मार्गदर्शक पूज्य दाजी का अजमेर आगमन |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में तेज रफ्तार डंपर ने पुलिस जीप में मारी टक्कर, पुलिस जीप में सवार एएसआई और कांस्टेबल हुए घायल, चालक मौके से फरार, पुलिस ने डंपर किया जप्त, चालक की तलाश जारी |  Ajmer Breaking News: सिन्धी लेडीज क्लब द्वारा सिन्धु संगम ऐं सस्सी पुन्नु नाटक सम्पन्न |  Ajmer Breaking News: अजमेर: श्मशान स्थल से अस्थियों के गायब होने पर शोकाकुल परिवार हुआ नाराज |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर में हुई चोरी की वारदात का क्लॉक टॉवर थाना पुलिस ने खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। |  Ajmer Breaking News: नगरा इलाके में चैत्र नवरात्र के दौरान माँ भवानी के जागरण में गायक जॉन अजमेरी ने माता के दरबार में गाई ख्वाजा की क़व्वाली  |  Ajmer Breaking News: राजगढ़ धाम पर छठ मेला 24 मार्च को,मेले को लेकर तैयारिया हुई पूर्ण |  Ajmer Breaking News: हार्टफुलनेस संस्थान के मार्गदर्शक दाजी का प्रथम बार अजमेर में आगमन हो रहा है, दाजी के आगमन की तैयारी की मीटिंग सम्पन्न |  Ajmer Breaking News: ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश, विकसित ग्राम अभियान पर की गई चर्चा ,कृषक , युवा एवं महिलाओं से किया संवाद | 

अजमेर न्यूज़: तीर्थ नगरी पुष्कर में व्याप्त स्थानीय समस्याओं की ओर राज्य सरकार का ध्यान आकर्षित कराने के लिए राज्यपाल के नाम ज्ञापन

Post Views 11

August 3, 2022

भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ महामहिम राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

प्रदेश भर में भाजपा द्वारा महंगाई, सुरक्षा, ओर स्थानीय मुद्दों को लेकर कांग्रेस की गहलोत सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है । इसी के तहत भाजपा पुष्कर विधानसभा के अंतगर्त आने वाले सभी मंडलो ने अपने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियो के साथ पुष्कर विधायक सुरेश रावत के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम उपखंड़ अधिकारी सुखाराम पिंडेल को ज्ञापन सौपा। ज्ञापन के जरिये भाजपा ने मांग की है कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के साथ ही पुष्कर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले  समस्त ग्राम,ढाणियों के आम नागरिकों को रोजाना महंगाई, सुरक्षा , बिजली, पेयजल, रोजगार, खाद्य, शिक्षा, आदि सभी क्षेत्रों में भयंकर असुविधा हो रही । ऐसे में सभी वर्ग के लोगो तुरंत राहत प्रदान की जानी चाहिए। भाजपा ने ज्ञापन के माध्यम से स्थानीय मुद्दों का हवाला देकर मांग की है कि लम्पी वायरस के संक्रमण को पुष्कर विधानसभा क्षेत्र के गो वंश में फैलने से रोकने के लिये तुरंत प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए । पुष्कर सरोवर में बरसाती पानी के साथ दूषित पानी के जाने से देश भर के धर्मावलंबियों की आस्था को ठेस पहुच रही है।  जिसे प्रभावी योजना बनाकर रोका जाना चाहिये। पुष्कर के नवीन चिकित्सालय भवन के निर्माण में आ रही अड़चनों को दूर कर जल्द निर्माण शुरू किया जाना चाहिए।  बायोलॉजिकल पार्क के कार्यो को पुनः शुरू करवाने सहित जगत पिता ब्रह्मा मंदिर का विकास अक्षर धाम की तर्ज पर कराया जाना चाहिए । पुष्कर विधायक सुरेश रावत ने कहा कि प्रदेश की गहलोत सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण महंगाई,बेरोजगारी,अपराध बढ़ रहा है । रोजाना लगातार हो रही बिजली कटौती के कारण किसानों सहित उद्यमियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है । ऐसे में राज्यपाल के जरिए आमजन को राहत प्रदान करने के लिए तुरंत प्रभावी कदम उठाने की मांग पुष्कर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा की गई है। इस दौरान पालिका अध्यक्ष कमल पाठक, भाजपा के पुष्कर मंडल महामंत्री अरुण वैष्णव, मंडल अध्यक्ष पुष्कर नारायण भाटी सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved