Post Views 11
August 3, 2022
तीर्थ नगरी पुष्कर में पुलिस थाने के सामने स्थित श्याम वाटिका कॉलोनी के लोग भू माफियाओं से त्रस्त होकर लगातार तीसरे दिन तहसील कार्यालय के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया जबकि सोमवार को एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना देकर जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया गया था। इस दौरान कॉलोनी के लोगो ने कहा कि अगर भू माफियो से छुटकारा नही दिलाया गया तो उग्र आंदोलन करेंगे। श्याम वाटिका के लोगों ने बताया कि ग्राम गनाहेड़ा में खसरा नंबर 1777 में श्याम वाटिका कॉलोनी बसी है जिसमें कई आवासीय व व्यवसायिक निर्माण हो चुके है। करीबन 22 वर्षों से बसी है कॉलोनी पर गत दो-तीन सालों से कुछ भू माफियो की नजर पड़ गई और उन्होंने यह कॉलोनी अपनी बताते हुए श्याम वाटिका के लोगों को डराना धमकाना शुरू कर दिया, जबरन उनसे रजिस्ट्री करवाने की धमकी दे रहे है । उन्होंने आरोप लगाया कि भू माफियो द्वारा आए दिन परेशान करने, मारपीट ओर तोड़फोड़ करने के बावजूद भी आज तक पुलिस और प्रशासन ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। जिसके चलते उनके हौसले बुलंद हो रखे है। कलेक्टर एडीएम, तहसीलदार ओर मंत्री तक लिखित में सूचना देने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई इसलिए जब तक भू माफियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती तब तक कॉलोनीवासी धरना अनशन करते रहेंगे। इस अवसर पर काफी संख्या में कॉलोनी के महिला पुरुष धरने प्रदर्शन में शामिल हुए। तहसीलदार संदीप कुमार चौधरी ने कहा की श्याम वाटिका कॉलोनी की फाइल स्वायत शासन विभाग भिजवा दी गई है तथा श्याम वाटिका को स्टे भी मिल चुका है। कार्यवाही प्रशासन की तरफ से जारी है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved