Post Views 191
August 3, 2022
महिला अधिकारिता विभाग द्वारा इंदिरा महिला शक्ति केंद्र के तत्वाधान में स्कूली छात्राओं को चुप्पी तोड़ो खुल कर बोलो व उड़ान योजना सहित महावारी विषय पर काउंसलिंग करते हुए जहां विधिक जानकारी भी प्रदान की जा रही है वहीं छात्राओं में इन विषयों को लेकर व्याप्त डर और शर्म को भी दूर किया जा रहा है। बुधवार को पुरानी मंडी स्थित सेंट्रल गर्ल्स स्कूल में मोटिवेशन सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर काउंसलर सुनीता जी, सज्जन जी, एडवोकेट संध्या,काउंसलर टीना जी ने छात्राओं के साथ खुलकर चर्चा की उन्होंने बताया कि छात्राओं को गुड टच, बेड टच, सोशल मीडिया, घरेलू व्यवहार की नकारात्मकता से स्वयं को बचाने के बारे में जानकारी दी गई साथ ही छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण भी दिया गया। सेंट्रल गर्ल्स स्कूल की प्रिंसिपल गीता जोशी ने बताया कि इससे बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ा है तथा चुप्पी तोड़ने में बालिकाएं आगे आई हैं। गुड टच बेड टच तथा मासिक चक्र के बारे में परिवार ओर शिक्षकों से खुल कर बातें करने व समझ प्राप्त करने के लिये यह अभियान चलाया जा रहा है। चुप्पी तोड़ने से छात्रा अपने विचार खुलकर व्यक्त कर सकती है। छेड़छाड़ और यौन अपराधों की रोकथाम के लिए यौन शिक्षा दी जाने से बच्चे दिग्भ्रमित होने से बचेंगे। सेंटर गर्ल्स स्कूल की छात्राओं ने मोटिवेशन सेमिनार पर कहा कि अब वे अपने माता-पिता, मित्रों एवं अभिभावकों के साथ इन विषयों पर खुल कर चर्चा कर सकते हैं उनका डर और शर्म ऐसे सेमिनारों की वजह से अब दूर होने लगा है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved