For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 121629071
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: मेरा भारत, मेरी जिम्मेदारी’ अभियान की स्वच्छता संदेश से शुरुआत, स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम साँपला, सरवाड़ ब्लॉक अजमेर में आयोजित |  Ajmer Breaking News: हार्टफुलनैस संस्था के वैश्विक मार्गदर्शक पूज्य दाजी का अजमेर आगमन |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में तेज रफ्तार डंपर ने पुलिस जीप में मारी टक्कर, पुलिस जीप में सवार एएसआई और कांस्टेबल हुए घायल, चालक मौके से फरार, पुलिस ने डंपर किया जप्त, चालक की तलाश जारी |  Ajmer Breaking News: सिन्धी लेडीज क्लब द्वारा सिन्धु संगम ऐं सस्सी पुन्नु नाटक सम्पन्न |  Ajmer Breaking News: अजमेर: श्मशान स्थल से अस्थियों के गायब होने पर शोकाकुल परिवार हुआ नाराज |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर में हुई चोरी की वारदात का क्लॉक टॉवर थाना पुलिस ने खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। |  Ajmer Breaking News: नगरा इलाके में चैत्र नवरात्र के दौरान माँ भवानी के जागरण में गायक जॉन अजमेरी ने माता के दरबार में गाई ख्वाजा की क़व्वाली  |  Ajmer Breaking News: राजगढ़ धाम पर छठ मेला 24 मार्च को,मेले को लेकर तैयारिया हुई पूर्ण |  Ajmer Breaking News: हार्टफुलनेस संस्थान के मार्गदर्शक दाजी का प्रथम बार अजमेर में आगमन हो रहा है, दाजी के आगमन की तैयारी की मीटिंग सम्पन्न |  Ajmer Breaking News: ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश, विकसित ग्राम अभियान पर की गई चर्चा ,कृषक , युवा एवं महिलाओं से किया संवाद | 

अजमेर न्यूज़: संभाग के चारों जिलों में प्रशासन शहरों के संग अभियान की प्रगति की संभागीय आयुक्त ने की समीक्षा

Post Views 11

August 3, 2022

राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप ज्यादा से ज्यादा पात्र व्यक्तियों को पट्टे देने की कार्यवाही के दिए निर्देश

संभागीय आयुक्त बी.एल. मेहरा द्वारा बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट के डीओआईटी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में संभाग के चारों जिलों अजमेर, टोंक, नागौर और भीलवाड़ा में 15 जुलाई से पुनः प्रारंभ हुए प्रशासन शहरों के संग अभियान के अंतर्गत आयोजित शिविरों के बारे में जानकारी लेकर समीक्षा और प्रगति रिपोर्ट प्राप्त की। संभागीय आयुक्त बी.एल. मेहरा ने बताया कि सरकार द्वारा आमजन को राहत पहुंचाने के लिए प्रशासन शहरों के संग अभियान को विभिन्न छूटों तथा रियायतों के साथ 15 जुलाई से पुनः आरम्भ किया गया है। इसके अन्तर्गत प्रत्येक परिवार से सम्पर्क कर आवेदन लिए जा रहे है। इन आवेदनों के अनुसार पात्र व्यक्तियों के कार्य किए जा रहे है। वीसी के माध्यम से अजमेर संभाग के 32 नगरीय निकायों के द्वारा अब तक कितने कैंप लगाए गए, उसमें कितने लोगों को पट्टे जारी किए गए, प्रत्येक शिविर प्रभारी एसडीओ साहिबान से उसकी जानकारी ली गई। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप ज्यादा से ज्यादा पात्र व्यक्तियों को पट्टे देने की कार्रवाई के निर्देश समस्त जिला कलेक्टर, एडीएम सिटी, आयुक्त और एसडीएम को दिए गए हैं। वीडियो कांफ्रेंस के दौरान संयुक्त निदेशक रुद्रा रेणू, जिला कलेक्टर अंशदीप, अतिरिक्त जिला कलेक्टर कैलाश चंद शर्मा, एडीए सचिव किशोर कुमार, नगर निगम आयुक्त सुशील कुमार सहित अजमेर विकास प्राधिकरण और नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved