Post Views 11
August 3, 2022
1 अगस्त से 7 अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जाता है। जिसके तहत खुशी परियोजना,, महिला बाल विकास विभाग हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड और सामाजिक विकास संस्था के सहयोग से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत बुधवार को वार्ड नंबर 43 में स्थानीय पार्षद काजल ईश्वर राजोरिया के सानिध्य में अशोक नगर भट्टा व नगरा क्षेत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आयुर्वेद चिकित्सक व विजय डिस्पेंसरी के चिकित्सक के सानिध्य एक रैली निकाली गई। जिसके द्वारा क्षेत्र में रहने वाली महिलाओं को स्तनपान से होने वाले लाभो व अन्य स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां प्रदान की गई। रैली को पार्षद काजल ईश्वर यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली विभिन्न मार्गों से होती हुई नगरा, शिव कॉलोनी स्थित सामुदायिक केंद्र पर सम्पन्न हुई। जिसके बाद सभा को संबोधित करते हुए पार्षद काजल यादव ने महिलाओं को स्तनपान कराने के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पार्षद काजल यादव ,विशिष्ट अतिथि सीडीपीओ विमलेश और डॉ धीरज उपाध्यय,ईश्वर राजोरिया ,सुपरवाइजर अलका शर्मा, दिनेश कुमार , खुशी परियोजना हिंदुस्तान जिक के विक्रम रावत, प्रमोद सारण, धर्मेश,पूजा सोनी, प्रियंका,आंगनवाडी मित्र रेखा प्रजापत,प्रिया बाबरा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता राजकुमारी शर्मा,सुनीता शर्मा,पद्मा सेन,ममता रानी,रीना जाटव, मंजू बेरवा,पिंकी चौधरी आदि अनेक लोग मौजूद रहे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved