For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 121629070
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: मेरा भारत, मेरी जिम्मेदारी’ अभियान की स्वच्छता संदेश से शुरुआत, स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम साँपला, सरवाड़ ब्लॉक अजमेर में आयोजित |  Ajmer Breaking News: हार्टफुलनैस संस्था के वैश्विक मार्गदर्शक पूज्य दाजी का अजमेर आगमन |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में तेज रफ्तार डंपर ने पुलिस जीप में मारी टक्कर, पुलिस जीप में सवार एएसआई और कांस्टेबल हुए घायल, चालक मौके से फरार, पुलिस ने डंपर किया जप्त, चालक की तलाश जारी |  Ajmer Breaking News: सिन्धी लेडीज क्लब द्वारा सिन्धु संगम ऐं सस्सी पुन्नु नाटक सम्पन्न |  Ajmer Breaking News: अजमेर: श्मशान स्थल से अस्थियों के गायब होने पर शोकाकुल परिवार हुआ नाराज |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर में हुई चोरी की वारदात का क्लॉक टॉवर थाना पुलिस ने खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। |  Ajmer Breaking News: नगरा इलाके में चैत्र नवरात्र के दौरान माँ भवानी के जागरण में गायक जॉन अजमेरी ने माता के दरबार में गाई ख्वाजा की क़व्वाली  |  Ajmer Breaking News: राजगढ़ धाम पर छठ मेला 24 मार्च को,मेले को लेकर तैयारिया हुई पूर्ण |  Ajmer Breaking News: हार्टफुलनेस संस्थान के मार्गदर्शक दाजी का प्रथम बार अजमेर में आगमन हो रहा है, दाजी के आगमन की तैयारी की मीटिंग सम्पन्न |  Ajmer Breaking News: ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश, विकसित ग्राम अभियान पर की गई चर्चा ,कृषक , युवा एवं महिलाओं से किया संवाद | 

अजमेर न्यूज़: आदर्श नगर थाना अंतर्गत रोलिंग मिल में सुरक्षा उपकरणों के अभाव में हुआ हादसा

Post Views 11

August 3, 2022

रोलिंग मिल मालिकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए झुलसे श्रमिक ने दर्ज कराया मुकदमा

चोहाबाद  जायल जिला नागौर निवासी पुसाराम पुत्र रतना राम जाट ने आदर्श नगर थाने पर दी रिपोर्ट में बताया कि वह बडल्या स्थित रोयल रोलिंग मिल में करीब 6 महीने से कार्य कर रहा था। रॉयल रोलींग मिल के मालिक धीरेन्द्र जैन व उसके भाई देवेन्द्र जैन ने ठेकेदार बनेसिह रावत निवासी पालरा के जरिये उसे काम पर रखा था। मिल में लौहे की प्लेट को लौहे की भट्टियों में पिघला कर पाईप बनाने का कार्य किया जाता है। उसने मालिकों से कहा कि कार्य काफी जोखीमभरा है, आवश्यक रूप से सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराये जाएं ताकि हादसा न हो। इस पर मालिकों ने आश्वासन दिया लेकिन उपकरण नहीं दिए। 29 अप्रैल 2022 को सुबह काम करने के दौरान गर्म पतरे का पिघला हुआ लोहा अचानक उछलकर उसके दोनो पांवो पर गिर गया, जिससे दोनों पांव बुरी तरह से झुलस गए। ठेकेदार बन्ने सिंह उसे जेएलएन अस्पताल लेकर गया, प्राथमिक उपचार  के बाद ठेकेदार बन्ने सिंह ने बताया कि सेठजी से बात हो गई, जो भी इलाज संबंधी खर्चा लगेगा, वे भुगतान कर देगें। साथ ही इलाज के दौरान जो समय लगेगा, उसके पैसे का भी भुगतान करने का वादा किया है। जिस पर विश्वास करके  इलाज के लिए वह नागौर चला गया वहां पर करीब ढाई महिने तक इलाज करवाया मगर पैरो की स्थिति काफी खराब हो गई तथा डॉक्टरो ने पांव काटने की कह दिया। ठेकेदार ने मालिक से बात कर उसे अजमेर बुलवा लिया 14 जुलाई, 2022 को जेएलएन अजमेर में एडमिट हो गया। आने के बाद ठेकेदार से बात की तो ठेकदार व सेठजी ने इलाज करवाने से इनकार कर दिया। ऐसे में वह शारीरिक और आर्थिक रूप से मोहताज हो गया। आदर्श नगर थाने के सब इंस्पेक्टर कन्हैया लाल ने बताया कि परिवादी पूसाराम जाट की रिपोर्ट पर मालिक जैन बंधुओं व ठेकेदार के विरुद्ध मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved