For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 120968454
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पुष्कर में विप्र फाउंडेशन का राष्ट्रीय अधिवेशन, BCIF शोध अभियान शुरू करने की घोषणा |  Ajmer Breaking News: रन फॉर विकसित राजस्थान का हुआ आयोजन युवाओं, विद्यार्थियों और आमजन ने बढ़-चढ़कर लिया भाग, संभागीय आयुक्त एवं जिला कलक्टर ने दिखाई हरी झंडी |  Ajmer Breaking News: केंद्रीय कृषि मंत्री श्री भागीरथ चौधरी ने किया एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) प्रदर्शनी एवं मेले का शुभारम्भ |  Ajmer Breaking News: अजमेर के कृष्णगंज थाना अंतर्गत जी सिने माल के पीछे आनासागर झील में एक युवक की पानी की सतह पर तैरता मिला शव, |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा को पुलिस अधीक्षक कार्यालय से दी गई भावभीनी विदाई, |  Ajmer Breaking News: श्री हनुमत शक्ति जागरण समिति के तत्वावधान में रविवार को अजमेर से 100 वरिष्ठजन श्रद्धालुओं का एक डेलिगेशन प्रयागराज और अयोध्या की धार्मिक यात्रा पर रवाना हुआ। |  Ajmer Breaking News: अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के ब्लाक (अ) एवं ब्लाक (ब) कांग्रेस कमेटी द्वारा रविवार को सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया गया। |  Ajmer Breaking News: हनुमानगढ़ ब्लास्ट साजिश केस: अजमेर के आरोपी अली अकबर को लेकर परिवार का बयान, आर्थिक तंगी और कर्ज से था परेशान |  Ajmer Breaking News: सिलोरा पीटीएस से पुलिस की महिला जवानों को अभय कमांड सेंटर,पुलिस कंट्रोल रूम ओर अजमेर के आदर्श थाने यानी आदर्श नगर थाने का कराया भ्रमण,पुलिस की वर्किंग से कराया अवगत, |  Ajmer Breaking News: देवनानी विद्या वाचस्पति की मानद उपाधि से हुए विभूषित, तकनीकी शिक्षा के साथ मानवीय मूल्यों का समावेश अनिवार्य: श्री वासुदेव देवनानी, अध्यक्ष-राजस्थान विधानसभा | 

अजमेर न्यूज़: देश विदेश से आयातित 4000 क्विंटल विशेष किस्म के फूलों से जगतपिता ब्रह्मा मंदिर की सजावट

Post Views 11

July 30, 2022

होटल व्यवसाई राजेंद्र महावर और समधी ज्ञान सैनी की जगतपिता ब्रह्मा मंदिर में गहरी आस्था के चलते देश विदेश से मंगाए गए दुर्लभ फूल 

तीर्थ नगरी पुष्कर स्थित विश्व का एकमात्र पौराणिक चतुर्मुख ब्रह्मा मंदिर में शनिवार को देश विदेश से मंगाये गए विभिन्न प्रजातियों के फूलों से विशेष ओर आकर्षक सजावट की गई जिसे देखकर देश और विदेश से आने वाले श्रद्धालु अभिभूत हो गए। गर्भ ग्रह से मुख्य द्वार तक हुई इसके लिए 4000 क्विंटल से अधिक फूलों से सजावट की गई । दिल्ली से आए 35 विशेष प्रशिक्षित कलाकारों ने इस विशेष सज्जा को अंजाम दिया । जानकारी के अनुसार पुष्कर के होटल व्यवसाई राजेंद्र महावर और उनके समधी ज्ञान सैनी की जगतपिता ब्रह्मा मंदिर में गहरी आस्था है जिसके चलते जगतपिता ब्रह्मा मंदिर को देश विदेश से  आयात किये गए मशहूर  लिली, रजनीगंधा, मोगरा, गेंदा, गुलदावदी, कट फ्लावर जैसी किस्मो विशेष फूलों से सजाया गया । जगतपिता ब्रह्मा मंदिर के पुजारी वैभव वशिष्ठ ने बताया कि शनिवार को विशेष सज्जा के बाद सायंकाल विशेष महा आरती का आयोजन भी किया जाएगा । जिसमें देश भर से आए हजारों श्रद्धालु भाग लेंगे । गौरतलब है कि पौराणिक कथाओं के अनुसार पुष्कर की उत्पत्ति कमल के पुष्प से हुई है और इसी के चलते पुष्प और कर के संस्कृत भाषा के शब्दों की संधि से पुष्कर नाम की उत्पत्ति हुई। साथ ही जगतपिता ब्रह्मा कमल पुष्प पर विराजित है। इसी कारण कमल पुष्प का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है । इसी धार्मिक महत्व व आस्था को ध्यान में रखते हुए पुष्कर के महावर परिवार ने जगतपिता ब्रह्मा मंदिर में विशेष सजावट  करवाई है सजावट को देखते हुए उपखंड अधिकारी और अस्थाई मंदिर प्रबंधन समिति के सचिव सुखाराम पिंडेल ने खुशी का इजहार किया है । साथ ही आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए विशेष इंतजाम भी किए गए हैं।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved