For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 120968455
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पुष्कर में विप्र फाउंडेशन का राष्ट्रीय अधिवेशन, BCIF शोध अभियान शुरू करने की घोषणा |  Ajmer Breaking News: रन फॉर विकसित राजस्थान का हुआ आयोजन युवाओं, विद्यार्थियों और आमजन ने बढ़-चढ़कर लिया भाग, संभागीय आयुक्त एवं जिला कलक्टर ने दिखाई हरी झंडी |  Ajmer Breaking News: केंद्रीय कृषि मंत्री श्री भागीरथ चौधरी ने किया एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) प्रदर्शनी एवं मेले का शुभारम्भ |  Ajmer Breaking News: अजमेर के कृष्णगंज थाना अंतर्गत जी सिने माल के पीछे आनासागर झील में एक युवक की पानी की सतह पर तैरता मिला शव, |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा को पुलिस अधीक्षक कार्यालय से दी गई भावभीनी विदाई, |  Ajmer Breaking News: श्री हनुमत शक्ति जागरण समिति के तत्वावधान में रविवार को अजमेर से 100 वरिष्ठजन श्रद्धालुओं का एक डेलिगेशन प्रयागराज और अयोध्या की धार्मिक यात्रा पर रवाना हुआ। |  Ajmer Breaking News: अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के ब्लाक (अ) एवं ब्लाक (ब) कांग्रेस कमेटी द्वारा रविवार को सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया गया। |  Ajmer Breaking News: हनुमानगढ़ ब्लास्ट साजिश केस: अजमेर के आरोपी अली अकबर को लेकर परिवार का बयान, आर्थिक तंगी और कर्ज से था परेशान |  Ajmer Breaking News: सिलोरा पीटीएस से पुलिस की महिला जवानों को अभय कमांड सेंटर,पुलिस कंट्रोल रूम ओर अजमेर के आदर्श थाने यानी आदर्श नगर थाने का कराया भ्रमण,पुलिस की वर्किंग से कराया अवगत, |  Ajmer Breaking News: देवनानी विद्या वाचस्पति की मानद उपाधि से हुए विभूषित, तकनीकी शिक्षा के साथ मानवीय मूल्यों का समावेश अनिवार्य: श्री वासुदेव देवनानी, अध्यक्ष-राजस्थान विधानसभा | 

अजमेर न्यूज़: मां के रिटायरमेंट पर बेटे ने दिया हेलीकॉप्टर की यात्रा का तोहफा

Post Views 101

July 30, 2022

सेवानिवृत्ति कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए बेटा मां-बाप को हेलीकॉप्टर से  केसरपुरा से लेकर तोपदड़ा स्कूल में उतरा

तोपदड़ा निवासी योगेश चौहान ने शनिवार को अपनी मां श्रीमति सुशीला चौहान पत्नी रमेश चौहान के सेवानिवृत्ति पर उन्हें हैलीकॉप्टर यात्रा का तोहफा देकर इस पल को यादगार बना दिया।  शिक्षिका सुशीला चौहान शनिवार को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय केसरपुरा, पीसांगन से 33 वर्ष की उत्कृष्ट सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुई हैं। योगेश चौहान उन्हें केसरपुरा से हेलीकॉप्टर में लेकर  तोपदड़ा स्कूल के खेल मैदान पर बनाये गए हेलीपैड पर उतरा। बीते 14 साल से पत्नी और बच्चों के साथ अमेरिका में रहकर इंजीनियर की नौकरी कर रहा योगेश चार दिन पहले ही अजमेर आया है। योगेश ने बताया कि दो साल पहले अमेरिका में बेटी ने जन्म लिया जिसका नाम शगुन है। उसके जन्म से माँ बहुत खुश थी लेकिन आज तक वे एक दूसरे से नहीं मिले हैं। मां हमेशा फोन पर कहती थी कि जब मेरी पोती शगुन पहली बार हिंदुस्तान आएगी, तो मैं उसे किशनगढ़ एयरपोर्ट से अजमेर तक हैलीकाप्टर से लेकर आऊंगी। उस समय ही मैंने यह ठान लिया था कि मां की सेवानिवृत्ति पर अजमेर जाऊंगा, तो उनके सेवानिवृत्ति कार्यक्रम को यादगार बनाऊंगा। इसीलिए जीजाजी डॉ. भूपेन्द्र कटारिया के साथ मिलकर उन्होंने यह योजना बनाई। इसके लिए जिला प्रशासन से अनुमति ली गई। साथ ही गांव केसरपुरा व तोपदड़ा खेल मैदान पर अस्थाई हैलीपेड बनाया गया। केसरपुरा से हैलीकॉप्टर दोपहर सवा एक बजे उड़ान भरकर दोपहर डेढ़ बजे तोपदड़ा स्कूल के खेल मैदान पर बनाए गए अस्थाई हेलीपैड पर उतरा तो बैंड बाजों की धुन के साथ हेलीकॉप्टर से आए माता-पिता का स्वागत करने के लिए पूरा तोपदड़ा वहां मौजूद था। इस मौके पर स्थानीय पार्षद श्रवण कुमार सहित परिवार के सदस्यों और स्थानीय वार्ड वासियों ने माला पहनाकर बुके देकर श्रीमती सुशीला चौहान का स्वागत अभिनंदन करते हुए उन्हें बहुत शुभकामनाएं दी। वही सेवानिवृत्त हुई श्रीमती सुशीला चौहान, उनकी बेटी डॉ कविता चौहान, पिंकी तंवर ने बताया कि यह ऐतिहासिक पल है जब पूरे जीवन काल में इतनी बड़ी खुशी उन्हें उनके भाई और मां के बेटे ने दी है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved