Post Views 11
July 30, 2022
आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के अवसर पर अजमेर स्मार्ट सिटी मिशन के द्वारा 16 जनवरी को प्लेसमेकिंग मैराथन के दौरान 75 घंटे में फव्वारा सर्किल पर सुभाष उद्यान की दीवारों को तोड़कर मार्ग को चौड़ा किया गया और चौराहे का सोन्द्रीयकरण किया गया लेकिन विडंबना देखिए कि 6 माह के भीतर ही इस मार्ग पर दुर्घटनाओं का ग्राफ किस कदर बढ़ गया। जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही की वजह से आए दिन दुपहिया और चार पहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। बीती रात भी यहां से गुजर रही एक थार जीप सड़क के बीच काफी ऊंची लगी ग्रिल की वजह से टकराकर पलटी खा गई और उसके नीचे जीप में सवार तीन युवक दब गए। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से तीनों युवकों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं वहां से गुजर रहे कावड़ियों द्वारा गश्ती दल को सूचना दी गई मौके पर पहुंचे गंज थाने के एएसआई राकेश सिंह ने बताया कि जैसे उन्हें सूचना मिली भी मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी ले रहे हैं,क्रेन बुला जीप को सीधा कराया गया है, घायलों की जानकारी ली जा रही है। वहीं घायल युवकों की मदद करने वाले जाहिद हुसैन ने बताया कि वह दौलत बाग के गेट के नजदीक थे तभी उन्हें जीप पलटने की आवाज आई और वह तत्काल मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। घायलों में एक युवक की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि अजमेर स्मार्ट सिटी के तहत कोई अधिकारी और प्रशासन आम लोगों की परेशानियों की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा। सड़कों के बीच जगह-जगह सीवरेज के चेंबर सड़कों से ऊंचे उठे हुए हैं जिसकी वजह से दुर्घटनाएं हो रही है वहीं जगह-जगह खड्डे हो रखें सड़कें खुदी हुई है ऐसे स्मार्ट सिटी से तो अजमेर पहले ही बेहतर था।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved