For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 120968423
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पुष्कर में विप्र फाउंडेशन का राष्ट्रीय अधिवेशन, BCIF शोध अभियान शुरू करने की घोषणा |  Ajmer Breaking News: रन फॉर विकसित राजस्थान का हुआ आयोजन युवाओं, विद्यार्थियों और आमजन ने बढ़-चढ़कर लिया भाग, संभागीय आयुक्त एवं जिला कलक्टर ने दिखाई हरी झंडी |  Ajmer Breaking News: केंद्रीय कृषि मंत्री श्री भागीरथ चौधरी ने किया एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) प्रदर्शनी एवं मेले का शुभारम्भ |  Ajmer Breaking News: अजमेर के कृष्णगंज थाना अंतर्गत जी सिने माल के पीछे आनासागर झील में एक युवक की पानी की सतह पर तैरता मिला शव, |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा को पुलिस अधीक्षक कार्यालय से दी गई भावभीनी विदाई, |  Ajmer Breaking News: श्री हनुमत शक्ति जागरण समिति के तत्वावधान में रविवार को अजमेर से 100 वरिष्ठजन श्रद्धालुओं का एक डेलिगेशन प्रयागराज और अयोध्या की धार्मिक यात्रा पर रवाना हुआ। |  Ajmer Breaking News: अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के ब्लाक (अ) एवं ब्लाक (ब) कांग्रेस कमेटी द्वारा रविवार को सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया गया। |  Ajmer Breaking News: हनुमानगढ़ ब्लास्ट साजिश केस: अजमेर के आरोपी अली अकबर को लेकर परिवार का बयान, आर्थिक तंगी और कर्ज से था परेशान |  Ajmer Breaking News: सिलोरा पीटीएस से पुलिस की महिला जवानों को अभय कमांड सेंटर,पुलिस कंट्रोल रूम ओर अजमेर के आदर्श थाने यानी आदर्श नगर थाने का कराया भ्रमण,पुलिस की वर्किंग से कराया अवगत, |  Ajmer Breaking News: देवनानी विद्या वाचस्पति की मानद उपाधि से हुए विभूषित, तकनीकी शिक्षा के साथ मानवीय मूल्यों का समावेश अनिवार्य: श्री वासुदेव देवनानी, अध्यक्ष-राजस्थान विधानसभा | 

अजमेर न्यूज़: घरों में घुसकर मोबाइल नगदी व कीमती सामान चुराने वाले 3 नकबजन आये पुलिस गिरफ्त में

Post Views 11

July 30, 2022

गंज थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन आदतन नशेड़ी,जेबतराश बदमाशों को किया गिरफ्तार

गंज थाना अंतर्गत नहर मोहल्ला ओसवाल स्कूल के सामने 23 जुलाई को अलसुबह घर में घुसकर मोबाइल और नकदी चुराने वाले दो चोर गंज थाना पुलिस की गिरफ्त में आ गए तो वही फाई सागर रोड नरसिंहपुरा माली मोहल्ला से भी इसी तरह की मोबाइल चोरी की वारदात में लिप्त एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल कर ली। गंज थाने के सब इंस्पेक्टर सुनील बेड़ा ने बताया कि नहर मोहल्ला ओसवाल स्कूल के सामने रहने वाले गफ्फार तवर के मकान में शव्वाल अहमद ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिस पर अनुसंधान किया जा रहा था, उसने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी सौंपे  थे जिसके बाद फुटेज और मुखबिर तंत्र की सूचना पर त्रिपोलिया गेट साबली गली निवासी सैयद जुनैद अहमद चिश्ती और खादिम मोहल्ला इमामबाड़ा निवासी सैयद ईशाक को गिरफ्तार कर जब उससे पूछताछ की तो दोनों ने चोरी करना कबूल कर लिया दोनों आरोपियों से चोरी किया माल भी बरामद कर लिया गया है।  वही फॉयसागर रोड नरसिंहपुरा माली मोहल्ला निवासी सत्यनारायण राजोरिया द्वारा 12 जुलाई को दर्ज कराई गई रिपोर्ट के आधार पर सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की सूचना पर किशन गुरनानी मोहल्ला निवासी इखलाक पुत्र शकील खान को गिरफ्तार किया गया है जिससे माल बरामद कर लिया गया। पकड़े गए आरोपियों से कुल 14 मोबाइल और 2 महंगी घड़ियां बरामद की गई है। पकड़े गए तीनों आरोपी नशेड़ी है और जेबतराशी व चोरी की वारदातें कर अपनी नशे की लत को पूरा करते हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी गेस्ट हाउस, मकान आदि में अल सुबह के समय घुसकर नकबजनी की वारदात को अंजाम देते हैं।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved