Post Views 11
July 30, 2022
नगर निगम अजमेर द्वारा संचालित दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत शुक्रवार को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्ट्रीट वेंडर्स और उनके परिवार जन के लिए राज्य स्तर का स्वयं निधि महोत्सव जवाहर रंगमंच पर आयोजित किया गया। महोत्सव के तहत लगभग 10 स्ट्रीट वेंडर्स और 10 स्वयं सहायता समूह की ओर से विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी दी लगाई गई। साथ ही योजना के तहत संचालित शहरी आजीविका केंद्र के द्वारा कुल्लड़ व कपड़े की थैली की प्रदर्शनी लगाई गई। इस अवसर पर स्ट्रीट वेंडर्स के लिए सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक हेल्थ चेक अप कैंप भी लगाया गया जिसमें लगभग 800 स्ट्रीट वेंडर्स ने चेकअप करवाया। महापौर बृजलता हाड़ा ने बताया कि महोत्सव के तहत प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत जिन स्ट्रीट वेंडर्स ने पूर्व में लिया 10000 का ऋण जमा करा दिया था ऐसे 44 स्ट्रीट वेंडर्स को दूसरे ऋण की राशि स्वरूप 20- 20 हजार का चेक वितरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने डिजिटल लेनदेन करने वाले स्ट्रीट वेंडर्स और ठेला चालकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम और नुक्कड़ नाटक के साथ नृत्य और गायन की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी, दक्षिण विधायक अनिता भदेल, पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत सहित नगर निगम महापौर बृजलता हाड़ा, उपमहापौर नीरज जैन, आयुक्त सुशील कुमार सहित समस्त पार्षद उपायुक्त, स्वायत शासन विभाग जयपुर से स्टेट प्रबंधक अहमद तहरीन नितिन पारीक सहित भारत सरकार के प्रतिनिधि सिद्धार्थ माथुर व निगम अधिकारी मौजूद रहे
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved