Post Views 21
July 28, 2022
अजमेर शहर में इन दिनों ठगी करने वाली शातिर महिलाओं का गिरोह सक्रिय हो गया है। लगातार बुजुर्ग महिलाओं को बहला-फुसलाकर और सम्मोहित कर सोने के आभूषण और नगदी की ठगी करने की घटनाएं सामने आ रही है। गुरुवार को क्लॉक टावर थाना अंतर्गत ऐसी ही एक घटना घटी, जिसमें बुजुर्ग महिला श्रीमती चंद्रा देवी फाई सागर रोड से अपनी बेटी के घर आ रही थी तभी स्टेशन रोड पर उन्हें दो महिलाएं मिली एक 10 साल की बच्ची थी और एक महिला जिसकी गोद में बच्चा था वह भी उनके साथ साथ चलने लगी और बातों में उलझा कर हॉलीडे होटल वाली गली में ले जाकर उनके साथ ठगी की वारदात को अंजाम दे डाला। महिलाओं ने बुजुर्ग महिला को सम्मोहित कर उनके हाथों में पहनी सोने की चूड़ी वाली और 2000 की नकदी लेकर फरार हो गई। बुजुर्ग महिला श्रीमती चंदा देवी की बेटी सीता देवी ने बताया कि उनकी मां उनसे मिलने के लिए घर आ रही थी तभी क्लॉक टॉवर थाना क्षेत्र में यह घटना घटी है। उनकी माताजी को अभी तक भी ढंग से वह होश हवाश नहीं है। मामले की रिपोर्ट क्लॉक टावर थाने दर्ज करा दी गई है। पुलिस जांच में जुटी है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved