For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 120278543
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष ने दी सौगात,दशकों बाद मिली सड़क,गांव वाले खुश,अब बुजुर्ग भी मंदिर तक जा सकेंगे |  Ajmer Breaking News: डिजिटल तकनीक से पारदर्शी और सटीक होगी ’जनगणना-2027’, अधिकारी दायित्वों को पूरी गंभीरता से निभाएं- अतिरिक्त जिला कलक्टर |  Ajmer Breaking News: राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान,विश्व महिला दिवस की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम आयोजित |  Ajmer Breaking News: राजस्थान सरकार देवस्थान विभाग की ओर से संचालित वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2025 के अन्तर्गत मदार से तिरुपति की विशेष वातानुकूलित ट्रेन को विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दिखाई हरी झंडी,  |  Ajmer Breaking News: अजमेर के कृष्णगंज थाना अंतर्गत लोहागल रोड पर निर्माणधीन मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल परिसर से 10 लाख रुपए का माल चोरी होने का मामला आया सामने, |  Ajmer Breaking News: श्री रमा वैकुंठ दिव्य देश नया रंगजी मंदिर का सालाना 11 दिवसीय वार्षिक ब्रह्मोत्सव शुक्रवार को धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ शुरू हो गया। |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने रेडक्रॉस सोसायटी के नवनिर्मित विश्राम गृह का किया लोकार्पण |  Ajmer Breaking News: बीजीय मसालों के अनुसंधान और तकनीक से किसानों की बढ़ेगी आय - भागीरथ चौधरी |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 7 से 10 मार्च तक तृतीय अजमेर थिएटर फेस्टिवल,एनएसडी रंगमंडल के चार चर्चित नाटकों का होगा मंचन, सभी प्रस्तुतियां दर्शकों के लिए रहेगी निःशुल्क |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर थाने के सामने स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलटी, चालक की मौके पर हुई मौत, 2 दर्जन से ज्यादा सवारी हुई घायल , | 

अजमेर न्यूज़: डॉ.कलाम की शिक्षाओं को जीवन में अपनाएं विद्यार्थी

Post Views 11

July 28, 2022

डॉ.कलाम की 7वीं पुण्यतिथि पर हुआ कार्यक्रम

मोहम्मद अली मेमोरियल उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को देश के पूर्व राष्ट्रपति, मिसाईल मैन डॉ.ए.पी.जे.अब्दुल कलाम की 7वीं पुण्यतिथि के अवसर पर समारोह आयोतित कर उन्हे याद किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के तहत विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया। प्रधानाचार्य डॉ.अनीस अहमद ने बताया कि कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि ट्रस्ट सोसायटी के अध्यक्ष पप्पू काठात कर्बला, उपाध्यक्ष एवं पार्षद अब्दुल मजीद कुरेशी, सचिव अब्दुल सलीम मंसूरी, सहसचिव मोहम्मद हनीफ सोरगर, कोषाध्यक्ष गुलाम सरवर, सहकोषाध्यक्ष अब्दुल रउफ, प्रबंधन समिति के सदस्य ताजुद्दीन शेख, हाजी रोशन काठात, अब्दुल सलीम कुरेशी, इब्राहीम खान ने शिरकत की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ट्रस्ट अध्यक्ष काठात ने कहा कि डॉ.कलाम का जीवन हम सब के लिए आदर्र्श है। डॉ.कलाम ने कहा था कि हमेशा अपने आप को याद दिलाये की आपका लक्ष्य बड़ा है। असफलता से हताश नहीं हो और अपने लक्ष्य के लिए हमेशा प्रयासरत रहे। कार्यक्रम को अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित करते हुए विद्यार्थियों को डॉ.कलाम की जीवन की शिक्षाओं को अपनाकर कठिन परिश्रम करने तथा लक्ष्य एवं शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्र-छात्राओं ने अपने उद्बोधन एवं नगमो के जरिए डॉ.कलाम की जीवनी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यालय परिसर में छायादार एवं फलदार पौधे लगाएं गए। कार्यक्रम का संचालन मौलाना सैकुल खान ने किया। कार्यक्रम में मोईनुद्दीन शेख, फिरोज सिलावट सहित स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।  


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved