Post Views 11
July 28, 2022
पर्यावरण संरक्षण एवम पौधारोपण के प्रति आम नागरिकों में जागरूकता इस कदर है कि ब्यावर शहर के गणमान्य नागरिक प्रत्येक अवसर पर स्वयं तो पौधारोपण कर ही रहे है। साथ ही अपने परिवार व परिवार के नन्हे मुन्ने बच्चों के मन में भी प्रकृति के लिए प्रेम के बीज रोपित कर रहे हैं। ग्रीन प्रोजेक्ट के साथी मनमोहन शर्मा ने अपने पौत्र सार्थक शर्मा के पहले जन्मदिवस के अवसर पर तेजाजी का थान देलवाड़ा रोड पर पांच पौधे (मय ट्री गॉर्ड)सपरिवार लगाकर संरक्षण की जिम्मेदारी ली। इस अवसर पर शर्मा परिवार से सार्थक शर्मा, मनमोहन शर्मा ,सुधा गौतम ,वैभव शर्मा,कृति शर्मा,हिमानी शर्मा,मिहिर शर्मा आदि के साथ ग्रीन प्रोजेक्ट से बिपिन जोशी, राजेश भूतड़ा,संजय पाराशर,जसराज शर्मा,यादव राज कुमावत,आशीष डाणी,महेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved