Post Views 11
July 28, 2022
वर्द्धमान शिक्षण समिति ब्यावर द्वारा संचालित भंवरलाल गोठी पब्लिक सी.सै. स्कूल, ब्यावर के छात्र-छात्राओं के उत्कृष्ठ परीक्षा परिणाम की सराहना करते हुए उनके उत्साहवर्द्धन हेतु विद्यालय में आकर विधार्थियो को शुभकामनाएं प्रदान की। इस अवसर पर एक पितृविहीन प्रतिभावान छात्रा से मुलाकात कर विधायक अपनी मानवीय संवेदनाओं पर काबू नही रख सके। छात्रा की आर्थिक परिस्थिति की जानकारी होने पर उन्होंने तत्काल 15090 रूपये वार्षिक शिक्षण शुल्क रोकड़ी जमा करवा कर अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति के मंत्री डॉ. नरेन्द्र पारख, निदेशक डॉ. आर.सी.लोढ़ा, प्राचार्य डॉ. अनिल शर्मा, उप प्राचार्य श्री धर्मेन्द्र शर्मा एवं श्रीमती सुनीता चोधरी ने विधायक शंकरसिंह रावत का उत्कृष्ठ मानवीय संवेदनाओं के साथ अर्थसहयोग प्रदान करने हेतु आभार व्यक्त किया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved