Post Views 11
July 28, 2022
गौशाला भूमि को बचाने के लिए चांगगेट महात्मा गांधी सर्कल पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे पूर्व पार्षद मनजीत सिंह हुडा का बुधवार को दूसरे दिन भी धरना जारी है। धरने पर गौशाला बचाओ समिति के नेता मनजीत सिंह हुडा, रामपाल जी कुमावत एडवोकेट, सुरेश चौहान, सुधीर तोमर, लीलाधर दाधिच, ब्रजेश साहू, प्रेस प्रवक्ता नरेश शर्मा, राधाबल्लभ महेश्वरी, अनिल मित्तल, नारायण सिंह पवार वंदे गौ मातरम चैरिटेबल ट्रस्ट ब्यावर के सदस्य दीपक रांकावत ,चेतन सांखला पुनीत बैठे, ब्यावर के कई जागरूक सामाजिक संगठन के नेताओं ने धरना स्थल पर जाकर अपना समर्थन दिया है। राज्य के मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को दिये ज्ञापन में जन सतर्कता समिति ने माँग की है कि पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जाँच करवा कर करोड़ों रुपयोकी बहुमुल्य ज़मीन को हड़पने की साजिश करने वालों को सार्वजनिक किया जाये, तथा कूटरचित दस्तावेज में छेडछाड करने वाले दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाये। जिन भूमाफियाओ ने फर्ज़़ी संस्था बनाकर रेवेन्यू विभाग को धोखे में रखकर दोषपूर्ण दस्तावेज प्रस्तुत किये है। उनके खि़लाफ़ अफराधिक मुक़दमे दर्ज कर क़ानून सम्मत कार्रवाई की जाये।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved