Post Views 11
July 27, 2022
दशम पुष्कर अरण्य तीर्थ यात्रा के तीसरे दिन दीप यज्ञ कर विश्राम के बाद चौथे दिन प्रातः यज्ञ के बाद कड़ेल से यात्रा पुनः प्रारंभ। हुई । रात्रि दीप यज्ञ व सुबह यज्ञ मे आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र सिंह राठौड़ , कड़ेल से महेंद्र सिंह मझेवाला जिला परिषद सदस्य ने मझेवला सरपंच पत्नी के साथ आहुतियां प्रदान की । यात्रा के चौथे दिन आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौर ओर न्यायाधीश सतीश कोशिक ने भी पद यात्रियों के साथ पैदल यात्रा की । चौथे दिन की पदयात्रा मझेवला से लोमस ऋषि तपस्थली, बैजनाथ धाम, मार्कंडेय आश्रम , माकड़ोल माता, बादर माता, छोटी बड़ी होकरा, होते हुए बूढ़ा पुष्कर पहुंची । मार्ग में जगह जगह गांव वालों ने श्रद्धालुओं यात्रियों का भव्य स्वागत पुष्प वर्षा व जलपान की व्यवस्था कर अभिनंदन किया। रथ यात्रा कवंलाई, बैजनाथ धाम के दर्शन करते हुए बस्सी पहुंची । संक्षिप्त उद्बोधन के बाद यात्रा सीडीयास बबायचा अरडका नरवर माकड़वाली होते हुए बूढ़ा पुष्कर पहुंची। समस्त गाँवो मे रथ का भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया। यात्रा के रूट पर गायत्री परिवार की विभिन्न टोलियों के द्वारा लगभग 180 घरों में गायत्री यज्ञ एवं गंगाजल की स्थापना करवाई गई। चौथे दिन बूढ़ा पुष्कर में रात्रि विश्राम के बाद प्रातः तर्पण यज्ञ कर पांचवे दिन की यात्रा के पैदल यात्री सुधाबाय, मध्य पुष्कर , बटबाय गणेश, कपिल कुंड, गोमुख , जमदग्नि कुंड , पुष्करणी, वामदेव गुफा, विश्वामित्र तपस्थली, अगस्त तपस्थली होते हुए पंचशील नगर, वैशाली नगर, तोपदड़ा , रामगंज, सराधना , मांगलियावास गौरीकुंड , आंबा, अजगंध महादेव होते हुए पुष्कर सरोवर के ब्रह्म घाट पहुंचेगी। जहां पर पुष्कर सरोवर का अमृता अभिषेक और आरती पूजा के बाद प्रदक्षिणा का समापन होगा।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved