Post Views 11
July 27, 2022
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने बुधवार को सार्वजनिक निर्माण विभाग में कार्यरत डिविजनल अकाउंटेंट अनिल दायमा को 10 हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते टीम द्वारा ट्रैप कर लिया गया। एंटी करप्शन ब्यूरो अजमेर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह के निर्देशन में उप अधीक्षक पुलिस प्रभुलाल, हेड कांस्टेबल रामचंद्र, युवराज सिंह, कैलाश चारण, शिव सिंह, त्रिलोक सिंह और टीएलओ श्रीमती मीरा बेनीवाल के द्वारा कार्रवाई को अंजाम दिया गया। एसपी सतनाम सिंह ने बताया कि परिवादी ठेकेदार सुरेंद्र सिंह द्वारा निगम क्षेत्र में सड़क का निर्माण किया गया था। जिसका बिल पीडब्ल्यूडी द्वारा पास किया जाना था। 43 लाख के बिल को पास करने की एवज में डिविजनल अकाउंटेंट अनिल दायमा द्वारा कुल बिल राशि का आधा परसेंट रिश्वत के रूप में मांगा गया। आज 10 हजार रुपये परिवादी से अकाउंटेंट ने लिए जिसे उसने दराज में रखा तभी एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथों धर दबोचा। आरोपी अनिल दायमा का मकान और परिवार जयपुर में है और वह यहां किराए पर रहता है। एसीबी द्वारा आरोपी अनिल दायमा पुत्र वीर सिंह दायमा के ब्रिज मंडल कॉलोनी कालवाड रोड पुलिस थाना झोटवाड़ा अंतर्गत मकान पर सर्च अभियान जारी है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved