Post Views 11
July 27, 2022
धोला भाटा टेंपू स्टैंड के नजदीक चौराहे पर अनाधिकृत रूप से सड़क किनारे लगी थड़ीयों और ठेलों को खड़ा कर किए गए अस्थाई अतिक्रमण के खिलाफ क्षेत्रवासियों द्वारा नगर निगम में लगातार शिकायतें दी जा रही थी। जिस पर अमल करते हुए बुधवार को नगर निगम की राजस्व अधिकारी श्वेता चौधरी के नेतृत्व में निगम के दल ने अलवर गेट थाना पुलिस की सहायता से अतिक्रमियों के खिलाफ कार्यवाही को अंजाम दिया। निगम के दल ने अस्थाई बांसों के शेड हटाकर जप्त कर लिये वही ठेले और केबिनों को भी हटाने की कार्यवाही की। इस दौरान निगम के दल को क्षेत्र के लोगों का विरोध भी झेलना पड़ा। श्वेता चौधरी ने बताया कि नगर निगम में लंबे समय से क्षेत्र के लोगों की शिकायतें आ रही थी। जिस पर आज अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही को अंजाम दिया गया है साथ ही अतिक्रमियों को पाबंद भी किया गया है यदि इसके बाद भी इनके द्वारा ठेले व थड़िया लगाई गई तो इनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved