Post Views 11
July 27, 2022
यातायात शाखा के हेड कांस्टेबल कुंदन मल के नेतृत्व में आज यातायात विभाग कर्मियों ने जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सफेद लाइन के बाहर बेतरतीब खड़े दोपहिया और चोपहिया वाहनों के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दिया। कुंदन मल ने बताया कि बार-बार यातायात पुलिस द्वारा समझाईश की जाती है इसके बावजूद भी कलेक्ट्रेट के अंदर आने वाले लोग अपने वाहन सफेद लाइन के भीतर खड़े नहीं करते। यहां वहां वाहनों को खड़ा करके चले जाते हैं जिससे पुलिस अधीक्षक कार्यालय और कलेक्ट्रेट कार्यालय में आने वाले लोगों को परेशानियां उठानी पड़ती है। इस पर आज उच्च अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। क्रेन के जरिए लगभग 4 कारों सहित 8 - 10 मोटरसाइकिल जप्त कर यातायात विभाग कार्यालय ले जाया गया है जहां इन वाहनों के खिलाफ सीज व चालान की कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved