For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 119645344
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर मंडल पर 69वां एवं 70वां संयुक्त रेल सेवा पुरस्कार समारोह दिनांक 27.02.2026 को  रेलवे ऑफिसर्स क्लब, कचहरी रोड अजमेर में मनाया गया । |  Ajmer Breaking News: फाल्गुनी लक्खी मेले पर अजमेर में निकाली गई विशाल निशान यात्रा , श्याम भक्तों का उमडा जन सैलाब, ईत्र एवं गुलाब के फूलों से खेली होली |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा से पहले अजमेर में सियासी हलचल तेज, मोदी के आगमन पर यूथ कांग्रेस द्वारा काले झंडे दिखाने की चेतावनी, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा को उनके घर से लिया गया हिरासत में |  Ajmer Breaking News: 28 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अजमेर में आयोजित होने वाली जनसभा के मध्य नजर अजमेर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा कड़ी, |  Ajmer Breaking News: भारत सरकार में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस केबिनेट मंत्री हरदीप सिंह पुरी का नाम एपिस्टन फाइल में आने के बाद पूरे देश भर में विरोध जारी है। |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अजमेर यात्रा से पहले अजमेर शहर जिला भाजपा व महिला मोर्चा में उत्साह का माहौल,  |  Ajmer Breaking News: भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा चाय चौपाल का आयोजन, चाय चौपाल के दौरान युवाओं में जोश भरने का किया गया काम, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में युवा हुए शामिल  |  Ajmer Breaking News: अलवर गेट थाना अंतर्गत मदार नेहरू नगर पुलिया के पास बाइक ओर स्कूटी मे हुई जबरदस्त भिड़ंत, एक की मौत,दो घायलों का जेएलएन अस्पताल में इलाज जारी  |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अजमेर में आयोजित होने वाली जनसभा को लेकर डीआईजी योगेश दाधीच और पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने की प्रेस वार्ता, रूट डायवर्जन की दी जानकारी |  Ajmer Breaking News: जानवरों की सेवा में अग्रणी सेवा परमो धर्म टीम द्वारा किया गया घायल गाय का रेस्क्यू , घायल गाय को टेम्पो की मदद से पहुंचाया अस्पताल, देर रात चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर गाय की बचाई जान  | 

अजमेर न्यूज़: राज्य सरकार द्वारा छात्र संघ चुनावों की घोषणा होते ही महाविद्यालयों में दिखने लगे राजनीति के रंग 

Post Views 11

July 26, 2022

सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय में छात्र प्रतिनिधि सुरेंद्र गुर्जर को ज्ञापन के जरिए छात्रसंघ अध्यक्ष के लिए किया प्रोजेक्ट

राजस्थान की कांग्रेस सरकार द्वारा 2 साल बाद छात्र संघ चुनाव की घोषणा कर दी गई है, हालांकि अभी छात्र संघ चुनाव की तिथि घोषित नहीं हुई है लेकिन महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में छात्र नेताओं ने चुनाव के लिए अपनी जाजम बिछाकर दावेदारी पेश करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। मंगलवार को सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय में छात्र प्रतिनिधि सुरेंद्र गुर्जर को अध्यक्ष पद के लिए प्रोजेक्ट करते हुए साथी छात्रों ने सुरेंद्र गुर्जर जिंदाबाद के नारों के साथ 5 सूत्रीय ज्ञापन प्राचार्य को सौंप कर महाविद्यालय में व्याप्त कुछ समस्याओं का ध्यान उनकी ओर आकर्षित करते हुए समाधान की मांग की। दरअसल यह समस्या समाधान की मांग कम सुरेंद्र गुर्जर को अध्यक्ष पद के लिए प्रोजेक्ट किए जाने का प्रदर्शन ज्यादा दिखाई दिया राजकीय महाविद्यालय से अध्यक्ष पद की दावेदारी दिखा रहे छात्र प्रतिनिधि सुरेंद्र गुर्जर ने बताया कि महाविद्यालय प्राचार्य को सौंपे ज्ञापन में पहली मांग छात्र छात्राओं को मिलने वाली स्कॉलरशिप अभी तक उनके खातों में नहीं पहुंची है लिहाजा जल्द से जल्द उनके खातों में पहुंचाने की कार्रवाई की जाए, महाविद्यालय परिसर में फोटो स्टेट की मशीन लगवाई जाए, महाविद्यालय परिसर में एटीएम की सुविधा उपलब्ध करवाई जाए, शौचालयों की नियमित साफ-सफाई कराई जाए, गेम्स के सामने रखे वाटर कूलर में नियमित मीठे पानी की सप्लाई शुरू करवाई जाए। इन 5 सूत्रीय मांगों पर महाविद्यालय प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराय गया है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved