For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 119645356
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर मंडल पर 69वां एवं 70वां संयुक्त रेल सेवा पुरस्कार समारोह दिनांक 27.02.2026 को  रेलवे ऑफिसर्स क्लब, कचहरी रोड अजमेर में मनाया गया । |  Ajmer Breaking News: फाल्गुनी लक्खी मेले पर अजमेर में निकाली गई विशाल निशान यात्रा , श्याम भक्तों का उमडा जन सैलाब, ईत्र एवं गुलाब के फूलों से खेली होली |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा से पहले अजमेर में सियासी हलचल तेज, मोदी के आगमन पर यूथ कांग्रेस द्वारा काले झंडे दिखाने की चेतावनी, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा को उनके घर से लिया गया हिरासत में |  Ajmer Breaking News: 28 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अजमेर में आयोजित होने वाली जनसभा के मध्य नजर अजमेर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा कड़ी, |  Ajmer Breaking News: भारत सरकार में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस केबिनेट मंत्री हरदीप सिंह पुरी का नाम एपिस्टन फाइल में आने के बाद पूरे देश भर में विरोध जारी है। |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अजमेर यात्रा से पहले अजमेर शहर जिला भाजपा व महिला मोर्चा में उत्साह का माहौल,  |  Ajmer Breaking News: भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा चाय चौपाल का आयोजन, चाय चौपाल के दौरान युवाओं में जोश भरने का किया गया काम, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में युवा हुए शामिल  |  Ajmer Breaking News: अलवर गेट थाना अंतर्गत मदार नेहरू नगर पुलिया के पास बाइक ओर स्कूटी मे हुई जबरदस्त भिड़ंत, एक की मौत,दो घायलों का जेएलएन अस्पताल में इलाज जारी  |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अजमेर में आयोजित होने वाली जनसभा को लेकर डीआईजी योगेश दाधीच और पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने की प्रेस वार्ता, रूट डायवर्जन की दी जानकारी |  Ajmer Breaking News: जानवरों की सेवा में अग्रणी सेवा परमो धर्म टीम द्वारा किया गया घायल गाय का रेस्क्यू , घायल गाय को टेम्पो की मदद से पहुंचाया अस्पताल, देर रात चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर गाय की बचाई जान  | 

अजमेर न्यूज़: नशा मुक्त भारत अभियान की जिला स्तरीय कमेटी की बैठक

Post Views 11

July 26, 2022

किसी भी तरह के नशे का उपयोग घटाने के लिए की गई चर्चा 

मादक पदार्थों का उपयोग घटाने के लिए नशा मुक्त भारत अभियान की जिला स्तरीय कमेटी की बैठक मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट के सभागार में जिला कलेक्टर अंशदीप की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिला कलक्टर अंश दीप ने कहा कि अजमेर जिले में नशे का उपयोग कम करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में गतिविधियां चलाई जाएगी। इसके लिए शिक्षा-सूचना, उत्साहवर्धन, नशे की मात्रा में कटौती, प्रवर्तन एवं उपचार को केन्द्र में रखकर कार्य किया जाएगा। इसके अंतर्गत स्थानीय के साथ-साथ बाहरी व्यक्तियों को भी नशे से दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। जिला प्रशासन, नारकोटिस्ट विभाग, चिकित्सा विभाग,पुलिस प्रशासन, स्वंयसेवी संस्थाओं को सम्मिलित प्रयासों से नशा रोकना चाहिए,उन्होंने कहा कि नशे की प्रवृति अनुसरण से बढती है, व्यक्ति गलत संगत में पड़कर राह भटक जाता है। युवाओं को सही संगत प्रदान कर नशे से बचाने का कार्य किया जा सकता है। सामाजिक एवं धार्मिक स्तर पर भी नशे की रोकथाम के लिए प्रयास किए जाने चाहिए। इस स्तर पर किए गए प्रयास अपेक्षाकृत अच्छे परिणाम देते हैं। अपने-अपने कार्यक्षेत्रा में नशे को रोकने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कार्य करना चाहिए। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक प्रफुल्ल कुमार चौबीसा ने बताया कि नशा मुक्ति को लेकर आयोजित बैठक में चर्चा की गई कि नशे के बढ़ते प्रभाव और दुष्प्रभावों की रोकथाम के प्रति आमजन में जागरूकता कैसे पैदा की जाए ताकि नशे की ओर लोगों का रुझान कम हो सके। बैठक में नारकोटिक्स विभाग, एक्साइज विभाग, ड्रग विभाग, मेडिकल, सीएमएचओ, पुलिस एनजीओ आदि डिपार्टमेंट के अधिकारियों के साथ चर्चा की गई है जिसमें निर्णय लिया गया कि आगामी अगस्त माह में विशेष अभियान के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा अवेयरनेस कैंपेन चलाया जाए। मुख्य रूप से विद्यालयों में सुबह की प्रार्थना के वक्त छात्र छात्राओं को शपथ दिलाई जाए, स्लोगन, लेखन, नाटिका आदि के जरिए शनिवार को नो बैग डे के मौके पर ऐसी गतिविधियों को संचालित किया जाए। जिला कलेक्टर ने निजी विद्यालयों में भी ऐसी गतिविधियों को संचालित करने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर जिला बाल संरक्षण ईकाई की सहायक निदेशक श्रीमति रूचि मौर्य, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की इंटेलीजेंस आफिसर श्रीमती फरहत, एसीएमएचओ संपत सिंह जोधा निगम सचिव पुरुषोत्तम पवार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved