Post Views 21
July 26, 2022
ग्रीन आर्मी के संयुक्त तत्वावधान में लॉयंस क्लब पृथ्वीराज ने किया सघन वृक्षारोपण
वैशाली नगर सागर विहार कॉलोनी में ट्री गार्ड के साथ लगाएं फल और छायादार पौधे
लायंस क्लब अजमेर पृथ्वीराज द्वारा प्रान्तीय कार्यक्रम के तहत मंगलवार को ग्रीन आर्मी के संयुक्त तत्वावधान में सागरविहार कॉलोनी, वैशालीनगर में सघन पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया । इस अवसर पर क्लीन एन्ड हेल्थी इंडिया की चेयरपर्सन लायन आभा गांधी ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए पौधारोपण करना जरूरी है । जहां हरियाली होती है वहाँ तन मन स्वस्थ्य एवम खुश रहता है । खुशहाली के लिए हरियाली आवश्यक है । क्लब सचिव लायन सुनील शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर छायादार एवम फल वाले एलेन्स्टिना, जामुन, गोंदा, गुलमोहर, करंच आदि के 5-7 फुट के पौधे मय ट्री गॉर्ड लगाए गए । पौधों की सुरक्षा हेतु ट्री गॉर्ड लायन आभा गांधी की ओर से उपलब्ध कराए गए । प्रान्तीय कार्यक्रम के तहत आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में लायंस मार्केटिंग के चैयरपर्सन लायन राजेन्द्र गांधी, क्लब अध्यक्ष लायन गजेंद्र पंचोली , ग्रीन आर्मी के सिद्ध भटनागर, मोहित जैन, गोविंद सोनी, पीयूष मेहरा, अनुज गांधी, डॉ प्रीति लाल, नीलू गुप्ता, क्षेत्रवासी एवम अन्य लायन सदस्य उपस्थित थे ।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved