Post Views 11
July 26, 2022
श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के नवनियुक्त अध्यक्ष महेंद्र बंसल का समस्त 119 व्यापारिक संघों के प्रतिनिधियों और शहर के व्यापारियों ने माला साफा पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया अध्यक्ष महेंद्र बंसल ने कहा कि पदभार ग्रहण करने के बाद अजमेर शहर के तमाम 116 व्यापार संघों में 3 अन्य व्यापारी संघों को भी जोड़ लिया गया है अब श्री अजमेर व्यापारी महासंघ में 119 व्यापारिक संघ जुड़ गए हैं उनकी कोशिश रहेगी कि आगामी दिनों में इस आंकड़े को 200 कर दिया जाए जिसके लिए वह सभी व्यापारियों के साथ प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि सभी व्यापारिक संघों का प्रतिनिधित्व उनके साथ है और वे व्यापारियों के हितों और समस्याओं का ध्यान रखते हुए हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे। जब भी प्रशासन से किसी समस्या का निवारण कराने के लिए मिलना होगा तो वह सबसे पहली पंक्ति में खड़े दिखाई देंगे। उन्होंने सभी व्यापारियों को उनके द्वारा दिए गए सहयोग के लिए आभार जताते हुए कहा कि वह अध्यक्ष पद पर रहते हुए श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ को एक बेमिसाल व्यापारिक महासंघ साबित करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved