Post Views 11
July 26, 2022
क्रिश्चियन गंज थाना अंतर्गत वृंदावन स्कूल के सामने स्थित बायो आरएम पेट्रोलियम लिमिटेड के कार्यालय में मंगलवार को ऑफिस के पूर्व कर्मचारी चौरसियावास निवासी भंवर सिंह उर्फ अनंत सिंह ने शराब के नशे में ऑफिस में पहुंचकर महिला कर्मचारियों से छेड़छाड़ बदसलूकी और अभद्रता की, डायरेक्टर सुरेंद्र सिंह राठौड़ द्वारा टोकने पर वह उनसे भी झगड़े पर उतारू हो गया। इसके बाद जैसे-जैसे उसे ऑफिस से बाहर भेजा गया तो उसने कार्यालय के बाहर खड़ी डायरेक्टर सुरेंद्र सिंह राठौड़ की बीएमडब्ल्यू कार में जमकर तोड़फोड़ की और कार में रखे बैग को चुराकर वहां से फरार हो गया। डायरेक्टर सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने क्रिश्चियनगंज थाने में चौरसियावास निवासी आरोपी भंवर सिंह उर्फ अनंत सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। राठौड़ ने बताया कि आरोपी पहले इसी कार्यालय में काम करता था आज वह शराब के नशे में आया और उसने ऑफिस में जमकर उत्पात मचाया। महिला कर्मचारियों के साथ छेड़छाड़ व बदतमीजी की। जैसे तैसे समझा बुझाकर उसे कार्यालय से बाहर निकाला तो वह नीचे खड़ी बीएमडब्ल्यू कार में तोड़ फोड़कर उसमें रखा बैग चुरा कर ले गया। बैग में डेढ़ लाख रुपये नगद और कुछ चेक व अन्य जरूरी दस्तावेज थे। राठौड़ ने बताया कि इससे पूर्व भी उसने कार्यालय में आकर ऐसे ही उत्पात मचाया था जिसकी रिकॉर्डिंग उनके सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड है। उस वक्त भी उसे समझा बुझा कर भेज दिया गया था लेकिन आज फिर उसने ऐसी हरकत की है और लाखों रुपए का नुकसान कर दिया है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved