Post Views 11
July 26, 2022
आदर्श नगर थाना अंतर्गत श्रीनगर निवासी भवानी शंकर पुत्र राकेश कहार ने थाने पर प्रस्तुत होकर एक रिपोर्ट दी, जिसमें बताया कि उसका भाई महेश आगरा गेट पर नारियल का ठेला लगाता है बीती रात लगभग 9:30 बजे जब वह मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था तो बड़लिया के पास दो-तीन लोग अचानक उसकी मोटरसाइकिल के आगे आ गए और उसे रोक लिया, इसके बाद छह सात अन्य लोगों ने एक साथ एक राय होकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस बीच महेश ने अपने घरवालों को फोन लगाया तो 5- 7 लोग कहार पक्ष के भी मौके पर पहुंच गए इसके बाद दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे और सरिए के साथ जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट में कहार पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका जेएलएन अस्पताल में उपचार कराया गया। आदर्श नगर थाने के हेड कांस्टेबल सुरेश चंद्र ने बताया कि पीड़ित पक्ष के दोनों लोगों का मेडिकल कराया गया है और भवानी शंकर कहार की रिपोर्ट पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 341,143 में मुकदमा दर्ज कर थाना अधिकारी द्वारा अनुसंधान किया जा रहा है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved