Post Views 11
July 26, 2022
परिवादी जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रामनिवास मीणा ने सिविल लाइंस थाने पर उपस्थित होकर एक रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें बताया कि उसने 1 साल पूर्व हेमंत कुमार सिंधी नामक व्यक्ति को जरूरत के समय मदद करते हुए 3 लाख रुपये दिए थे, जिसके एवज में हेमंत कुमार सिंधी ने उसे 1लाख का एक चेक और 2 लाख का एक चेक दिया जो उसने बैंक में लगाया तो वह बाउंस हो गया हो गया इसके बाद उसने हेमंत कुमार सिंधी को काफी ढूंढने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मिला। ना ही उसका मोबाइल फोन लग रहा है और ना ही वह पैसे लौटा रहा है। ऐसे में अपने साथ हुई धोखाधड़ी के बाद उसमें सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 420 में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved