For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 119645338
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर मंडल पर 69वां एवं 70वां संयुक्त रेल सेवा पुरस्कार समारोह दिनांक 27.02.2026 को  रेलवे ऑफिसर्स क्लब, कचहरी रोड अजमेर में मनाया गया । |  Ajmer Breaking News: फाल्गुनी लक्खी मेले पर अजमेर में निकाली गई विशाल निशान यात्रा , श्याम भक्तों का उमडा जन सैलाब, ईत्र एवं गुलाब के फूलों से खेली होली |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा से पहले अजमेर में सियासी हलचल तेज, मोदी के आगमन पर यूथ कांग्रेस द्वारा काले झंडे दिखाने की चेतावनी, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा को उनके घर से लिया गया हिरासत में |  Ajmer Breaking News: 28 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अजमेर में आयोजित होने वाली जनसभा के मध्य नजर अजमेर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा कड़ी, |  Ajmer Breaking News: भारत सरकार में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस केबिनेट मंत्री हरदीप सिंह पुरी का नाम एपिस्टन फाइल में आने के बाद पूरे देश भर में विरोध जारी है। |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अजमेर यात्रा से पहले अजमेर शहर जिला भाजपा व महिला मोर्चा में उत्साह का माहौल,  |  Ajmer Breaking News: भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा चाय चौपाल का आयोजन, चाय चौपाल के दौरान युवाओं में जोश भरने का किया गया काम, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में युवा हुए शामिल  |  Ajmer Breaking News: अलवर गेट थाना अंतर्गत मदार नेहरू नगर पुलिया के पास बाइक ओर स्कूटी मे हुई जबरदस्त भिड़ंत, एक की मौत,दो घायलों का जेएलएन अस्पताल में इलाज जारी  |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अजमेर में आयोजित होने वाली जनसभा को लेकर डीआईजी योगेश दाधीच और पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने की प्रेस वार्ता, रूट डायवर्जन की दी जानकारी |  Ajmer Breaking News: जानवरों की सेवा में अग्रणी सेवा परमो धर्म टीम द्वारा किया गया घायल गाय का रेस्क्यू , घायल गाय को टेम्पो की मदद से पहुंचाया अस्पताल, देर रात चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर गाय की बचाई जान  | 

अजमेर न्यूज़: श्रावण मास कृष्ण पक्ष की द्वादशी पर सावन के दूसरे वन सोमवार को तीर्थ नगरी पुष्कर ओर अजमेर हुई शिवमयी

Post Views 11

July 25, 2022

शिव मंदिरों में सुबह से चला भोले को रिझाने का दौर, कावड़ियों द्वारा लाए गए जल से जलाभिषेक कर सहस्त्रधारा और प्रसादी के हुए आयोजन

श्रावण मास कृष्ण पक्ष की द्वादशी पर सावन महीने के दूसरे वन सोमवार को अजमेर सहित पुष्कर के सभी शिवालय हर-हर महादेव ओर बम बम भोले के जयकारों से गुंजायमान होते रहे। दिन भर पूजा-पाठ सहस्त्रधारा और रुद्राभिषेक के दौर चलते रहे। भक्तों ने बाबा भोलेनाथ से अच्छी बारिश की कामना ओर प्रार्थना की। शिव भक्तों ने भगवान भोलेनाथ के मंदिरों, शिवालयों में शिवलिंग की बिल्वपत्र, पुष्प, भांग, धतूरा, पंचामृत आदि से अभिषेक कर पूजा आराधना की तो वहीं कई मंदिरों में सहस्त्रधारा के आयोजन भी हुए। इस मौके पर पंडित पुरोहितों के आचार्यत्व में रूद्र पाठ व रूद्राभिषेक किया गया। भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया और भक्तों ने ओम नमः शिवाय का जाप कर देश सहित अजमेर में अच्छी बारिश की कामना की। शिवालयों में शिवलिंग का आकर्षक रंग-बिरंगे फूलों से श्रंगार किया गया। मेवा मिष्ठान के भोग लगाए गए। महिलाओं व युवतियों ने मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की। अजगंधेश्वर महादेव अजयपाल बाबा के द्वितीय कावड यात्रा पहुंची, जिसका जगह जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया, आशुतोष शर्मा ने बताया कि महादेव का पुष्कर राज के जल से अभिषेक किया गया रूद्राष्टाध्यायी का पाठ व भव्य श्रृंगार व महाआरती की गई,समाज व देश में खुशहाली की कामना की गई, इस अवसर पं किशन शर्मा,गौविंद शर्मा,अवतार किशन मोयल,मुकेश वैष्णव, भीमदत शुक्ला, कार्तिक वैष्णव,रविन्द्र योगी सहित अनेक शिव भक्त मौजूद थे।इसी प्रकार अजमेर जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में स्थित ईश्वर महादेव मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को सहस्त्रधारा का आयोजन किया गया जिला बार अध्यक्ष मोहन सिंह राठौड़ ने बताया कि जलाभिषेक में बार और बेंच के साथ न्याय का अधिकारी अधिवक्ता व स्टाफ ने न्याय श्वर महादेव का जलाभिषेक किया है शाम को महादेव का आकर्षक श्रंगार कर महाआरती की गई तत्पश्चात भोजन प्रसादी का आयोजन हुआ साथ ही बार और बेंच के बीच समन्वय में सुख शांति बनी रहे ऐसी भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की। किशनगंज स्थित गंगेश्वर महादेव मंदिर में महालक्ष्मी गजक वालों की ओर से सहस्त्रधारा का आयोजन किया गया जा पंडित तरुण कुमार शर्मा ज्योतिषाचार्य के चरित्र में 1111 ब्राह्मणों ने भगवान भोले के समक्ष रूद्र पाठ और रुद्राभिषेक कर सहस्त्रधारा कराई शाम को भगवान शिव का नाम राम श्रंगार कर महाआरती की गई और परिवार की ओर से प्रसादी का आयोजन किया गया। श्रावण मास में भगवान भोले को रिझाने के लिए प्रत्येक शिवालय में भक्त अलग-अलग तरह से भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं। मार्टिंडल ब्रिज स्थित शिव शक्ति महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ को बेलपत्र, फल फूल, पंचामृत से दुग्ध अभिषेक किया। इस मौके पर भक्तों ने बताया कि भगवान शिव को चढ़ाए जाने वाले बेलपत्र को कचरे में ना फेंके, यह औषधि युक्त बेलपत्र होता है, जिसे कच्चा भी खाया जा सकता है और सुखाकर इसका चूर्ण बनाकर भी खाया जा सकता है। भगवान शिव में अत्यधिक ऊर्जा का वास रहता है जिसे काबू करने के लिए बेलपत्र जैसी औषधि का प्रयोग किया जाता है जो मनुष्य के लिए भी काफी लाभदायक है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved