For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 119645381
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर मंडल पर 69वां एवं 70वां संयुक्त रेल सेवा पुरस्कार समारोह दिनांक 27.02.2026 को  रेलवे ऑफिसर्स क्लब, कचहरी रोड अजमेर में मनाया गया । |  Ajmer Breaking News: फाल्गुनी लक्खी मेले पर अजमेर में निकाली गई विशाल निशान यात्रा , श्याम भक्तों का उमडा जन सैलाब, ईत्र एवं गुलाब के फूलों से खेली होली |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा से पहले अजमेर में सियासी हलचल तेज, मोदी के आगमन पर यूथ कांग्रेस द्वारा काले झंडे दिखाने की चेतावनी, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा को उनके घर से लिया गया हिरासत में |  Ajmer Breaking News: 28 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अजमेर में आयोजित होने वाली जनसभा के मध्य नजर अजमेर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा कड़ी, |  Ajmer Breaking News: भारत सरकार में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस केबिनेट मंत्री हरदीप सिंह पुरी का नाम एपिस्टन फाइल में आने के बाद पूरे देश भर में विरोध जारी है। |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अजमेर यात्रा से पहले अजमेर शहर जिला भाजपा व महिला मोर्चा में उत्साह का माहौल,  |  Ajmer Breaking News: भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा चाय चौपाल का आयोजन, चाय चौपाल के दौरान युवाओं में जोश भरने का किया गया काम, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में युवा हुए शामिल  |  Ajmer Breaking News: अलवर गेट थाना अंतर्गत मदार नेहरू नगर पुलिया के पास बाइक ओर स्कूटी मे हुई जबरदस्त भिड़ंत, एक की मौत,दो घायलों का जेएलएन अस्पताल में इलाज जारी  |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अजमेर में आयोजित होने वाली जनसभा को लेकर डीआईजी योगेश दाधीच और पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने की प्रेस वार्ता, रूट डायवर्जन की दी जानकारी |  Ajmer Breaking News: जानवरों की सेवा में अग्रणी सेवा परमो धर्म टीम द्वारा किया गया घायल गाय का रेस्क्यू , घायल गाय को टेम्पो की मदद से पहुंचाया अस्पताल, देर रात चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर गाय की बचाई जान  | 

अजमेर न्यूज़: दयानंद महाविद्यालय में  छात्रों ओर स्टाफ के बीच ज्ञापन देने को लेकर हुई नोकझोंक

Post Views 31

July 25, 2022

महाविद्यालय प्रशासन पर हठधर्मिता के आरोप लगाते हुए पुलिस की मौजूदगी में सौंपा प्राचार्य को ज्ञापन

दयानंद महाविद्यालय में सोमवार को पूर्व छात्रसंघ नेताओं की मौजूदगी में छात्रों ने प्रदर्शन करते हुए प्राचार्य से उनके कक्ष में मिलकर ज्ञापन देने की मांग की। जिस पर महाविद्यालय स्टाफ और छात्र नेताओं के बीच काफी नोकझोंक और तू तू मैं मैं हुई। आखिर प्राचार्य द्वारा रामगंज थाना पुलिस को सूचना दी गई। जहां से पहुंचे पुलिस जाब्ते ने छात्र नेताओं से काफी समझाइश की लेकिन छात्र प्राचार्य को 5 सूत्रीय ज्ञापन  देने की मांग को लेकर अड़ गए। आखिर काफी जद्दोजहद के बाद प्राचार्य डॉ लक्ष्मीकांत को अपने कक्ष से बाहर आकर छात्र नेताओं से ज्ञापन लेना पड़ा। इधर भी काफी देर तक प्राचार्य और छात्रों के बीच बहस होती रही। आखिर पुलिस ने बीच-बचाव कर छात्र नेताओं से प्राचार्य को ज्ञापन दिलवाया। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष महिपाल कस्वा ने बताया कि महाविद्यालय में व्याप्त कई समस्याओं और मांगों को लेकर 5 सूत्रीय ज्ञापन तैयार किया गया था जिसे प्राचार्य को सौंपना था लेकिन बीच में महाविद्यालय के स्टाफ द्वारा व्यवधान पैदा किया गया और उन्हें काफी अपशब्द गए जिस पर मामला गरमा गया। प्राचार्य ने 5 सूत्रीय मांग पत्र छात्रों से ले लिया है और उस पर जल्द से जल्द कार्रवाई का आश्वासन भी दिया है। कस्वा ने बताया कि वर्ष 2022 -  23 के प्रवेश के बाबत इस वर्ष महाविद्यालय में 25% फीस एक साथ बढ़ा दी गई जिससे गरीब व किसान छात्रों को एक साथ फीस जमा कराने में दिक्कत आ रही है इसलिए फीस को कम किया जाए और तीन किस्त में फीस जमा कराने की सुविधा उपलब्ध कराई जाए, इसके अलावा महाविद्यालय के एनसीसी छात्रों से एक बार ही शुल्क लिया जाए बार-बार शुल्क नहीं लिया जाए, साथ ही मांग की गई कि प्राचार्य के बैठने का समय निर्धारित हो जिससे कि महाविद्यालय में प्रत्येक पारी में होने वाली परीक्षा के दौरान छात्रों को आने जाने में परेशानी ना हो, वही प्रथम वर्ष के आरंभ में नवागंतुक छात्र छात्राओं के लिए छात्र संघ द्वारा हेल्प डेस्क लगाने की सुविधा प्रदान की जाए, राज्य सरकार द्वारा छात्र संघ चुनाव की घोषणा कर दी गई है लिहाजा महाविद्यालय में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों का आना जाना रहेगा इसलिए उन्हें रोका टोका ना जाये।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved