Post Views 11
July 25, 2022
ममैयों का चौक कोटडी किन्नर हवेली पर रहने वाले किन्नरों में पिछले लंबे समय से चल रहा विवाद आए दिन सड़क पर मारपीट में बदलते हुए देखा जा सकता है। सोमवार को फिर यही मारपीट का नजारा मदार पुलिया पर देखने को मिला जब जहान्वी बाई और मुस्कान गुट ने काजल बाई गट का पीछा करते हुए उन्हें मदार पुलिया के पास रोका और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद काजल बाई गुट ने अलवर गेट थाने पहुंचकर मारपीट करने वाले जहान्वी बाई, मुस्कान बाई व उसके साथी किन्नरों पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी और कार्यवाही की मांग की।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved