Post Views 11
July 14, 2022
पुष्कर तीर्थ नगरी में श्री विप्र महासभा यज्ञ समिति के तत्वाधान में आयोजित पांच दिवसीय 99वां महायज्ञ महोत्सव पुष्कर सरोवर के बंशी घाट पर गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पूर्णहुति के साथ सम्पन्न हो गया। प्रवक्ता आशुतोष शर्मा ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी कलश यात्रा के साथ 99 वां यज्ञ वार्षिक उत्सव प्रारंभ हुआ विश्व कल्याण के लिये चले यज्ञ महोत्सव में मुख्य यजमान के रूप में छोटी बस्ती निवासी विष्णु मेलु ने सपत्नीक आहुतियां देकर पूर्णाहुति के साथ इस यज्ञ का विधिवत समापन किया। यह महायज्ञ प्रतिवर्ष एकादशी से गुरु पूर्णिमा तक आयोजित होता है।उन्होंने बताया कि ये यज्ञ विश्व कल्याण, सुख शांति, अच्छी बारिश होने के लिए किया गया। इसमें बनारस, काशी सहित भारतवर्ष से आये 11 विद्वान पंडितों ने यज्ञ किया। ज्योतिर्विद पंडित पुष्कर नारायण शास्त्री के आचार्यत्व में वेद पाठी पंडितों ने देवों का आह्वान किया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved