Post Views 51
July 3, 2022
मानसून की दस्तक के साथ ही शहर में भी बदरा जमकर बरसे। शुक्रवार देर शाम से शुरू हुआ बारिश का दौर अब भी जारी है। पहली बारिश ने गर्मी और उमस से आमजन को राहत दी है। साथ ही शनिवार सुबह तेज बारिश से स्कूल और ऑफिस जाने वालों के सामने परेशानियां खड़ी हो गई। वहीं रूक-रूक कर हुई बारिश से मुख्य मार्ग पर पानी बहने लगा। जिससे राहगीरों को आवागमन में खासा परेशानियों का सामना करना पड़ा। लगातार बारिश से शहर के बीच स्थित डिग्गी मोहल्ले में बारिश का पानी भर गया और घरों में चला गया, हालांकि बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया। जिसके चलते शहरवासियों ने नीलकंठ महादेव पिकनिक स्पॉट पर परिवार के साथ आनंद लिया। मानसून की पहली बारिश में बादल बरसने से नगर परिषद प्रशासन के सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई। गंदगी से अटे बड़े नालों से बारिश का पानी सडक़ पर बहने लगा। नालों की गंदगी भी रोड़ पर जमा हो गई। शहर के दादीधाम मंदिर के सामने वाली रोड़ बारिश से टूट गई और पूरी सडक़ में दरार आ गई। जिससे आवागमन बाधित हो गया। साथ ही क्षेत्र से निकल रहा एक लोडिंग वाहन भी फंस गया। जिससे जेसीबी की मदद से निकाला गया। इसके अलावा शहर में तेज बारिश से बाहरी कॉलोनियों में पानी जमा हो गया। देलवाड़ा रोड़ कृष्णा कॉलोनी, इंद्रा नगर, गणेशपुरा क्षेत्र, अभिषेक नगर, पार्श्वनाथ कॉलोनी स्थित कई जगह पर घरों के आसपास पानी जमा हो गया। इससे क्षेत्र के लोगों को घरों से निकलने में परेशानी हो रही है। इसके अलावा शहर में तेज बारिश से बाहरी कॉलोनियों में पानी जमा हो गया। देलवाड़ा रोड़ कृष्णा कॉलोनी, इंद्रा नगर, गणेशपुरा क्षेत्र, अभिषेक नगर, पार्श्वनाथ कॉलोनी स्थित कई जगह पर घरों के आसपास पानी जमा हो गया। इससे क्षेत्र के लोगों को घरों से निकलने में परेशानी हो रही है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved