For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 170168546
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आजीविका संवर्धन की दिशा में पहल: रक्षा प्रोजेक्ट के तहत चयनित परिवारों का एक दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण आयोजित |  Ajmer Breaking News: यूथ कांग्रेस का बीजेपी और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के खिलाफ प्रदर्शन, भुनाबाय स्थित भाजपा कार्यालय पर पोती कालिख |  Ajmer Breaking News: नवरात्रि के पावन पर्व पर शहर में जगह-जगह धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है। |  Ajmer Breaking News: छोटे पर्दे पर महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य किरदार निभाकर करोड़ों दिलों में बसने वाले प्रसिद्ध टेलीविजन अभिनेता सौरभ राज जैन तीर्थ नगरी पुष्कर पहुंचे। |  Ajmer Breaking News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान पर सियासी घमासान, कांग्रेस और विभिन्न संगठनों ने पुतला फूंककर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत ​नकबजनी मामले का मुख्य मास्टरमाइंड गिरफ्तार: 2-ढाई साल से फरार मर्डर का आरोपी जयपुर से चढ़ा पुलिस के हत्थे |  Ajmer Breaking News: अजमेर में भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन का मामला गरमाया, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा सहित 5 गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 5 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद, महिला ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। | 

अजमेर न्यूज़: बाल श्रम के कारणों जोखिमों और दुष्प्रभावों पर कार्यशाला के साथ जिला कलेक्टर को सौंपा मांगपत्र

Post Views 121

June 28, 2022

सीएसीएल राजस्थान, सेव द चिल्ड्रन, दिशा आरसीडी, चाइल्डलाइन, लेबर डिपार्टमेंट सहित अन्य स्वयंसेवी संस्था हुई शामिल

बाल श्रम की रोकथाम और इसके दुष्प्रभावों के बारे में जन जागरण अभियान के लिए प्रत्येक वर्ष 12 जून को अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस मनाया जाता है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए सेव द चिल्ड्रन संस्था द्वारा जिले के विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों, समुदाय के सदस्यों जिनमें बच्चे भी शामिल हैं की उपस्थिति में बाल श्रम के कारणों जोखिमों और दुष्प्रभावों पर चर्चा के लिए एक वर्कशॉप का आयोजन दिशा 
आरसीडी में किया गया।
सेव द चिल्ड्रन संस्था के एजाज अहमद ने बताया कि वर्कशॉप में की गई चर्चाओं के बाद एक मांग पत्र तैयार किया गया। जिसे सीएसीएल राजस्थान, सेव द चिल्ड्रन संस्थाओं के संयुक्त तत्वाधान में जिला कलेक्टर को बच्चों द्वारा ही सौंपा गया है। जिला कलेक्टर को बच्चों द्वारा सौंपे गए मांग पत्र में बाल श्रम को समाप्त करने की दिशा में शीघ्र कार्रवाई कर बाल श्रम और बाल मजदूरी से मुक्त हुए बच्चों की शिक्षा पुनर्वास और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने जैसे मुद्दों पर कार्रवाई की मांग की गई है।ग्रामीण एवं सामाजिक विभाग के प्रोग्राम डायरेक्टर अभय सिंह ने बताया कि सभी उद्योगों से उत्पादित होने वाले उत्पादों पर बाल श्रम मुक्त होने की सूचना प्रदर्शित की जाए,, सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान उद्योग, होटल, रेस्टोरेंट संचालक अपने प्रतिष्ठानों के बाहर बाल श्रम मुक्त होने की स्वघोषणा प्रदर्शित करें, जिन बच्चों के पास पहचान के दस्तावेज नहीं है उनको भी शिक्षा से जोड़ा जाए ताकि वह बाल श्रम में फिर से लिप्त ना हो, जिला टास्क फोर्स माह में 1 दिन बाजारों में व औद्योगिक इकाइयों में बाल श्रम का निरीक्षण करें और इसकी रिपोर्ट साझा करें, बाल श्रम रोकथाम की कार्रवाई को सहज और सरल बनाया जाए ताकि बाल श्रम की रोकथाम की कार्यवाही ज्यादा लंबी ना हो। जिला स्तर पर बाल श्रम पुनर्वास फंड के तहत बच्चों को बालश्रम से मुक्त होने पर मुआवजा राशि मिले, बाल श्रम संरक्षण कमेटी को सक्रिय करना व समय-समय पर प्रशिक्षण करना भी जरूरी है। कार्यस्थल पर बच्चों के लिए क्रेच की व्यवस्था की जाए। बालश्रम में पाए गए बच्चों के अभिभावकों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जाएं जैसी मांगें शामिल हैं।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved