For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169357094
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: नवरात्रि और आगामी त्योहारों को लेकर अजमेर पुलिस अलर्ट, एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला के नेतृत्व में निकाला रूट मार्च,  |  Ajmer Breaking News: शक्ति सुरक्षा अभियान के तहत नवरात्र पर्व के दौरान गरबा एवं डांडिया महोत्सव में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अजमेर पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है |  Ajmer Breaking News: स्नैपचैट पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर नाबालिग से दोस्ती, दुष्कर्म के आरोपी को मिली 20 साल की सजा। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 5 लाख का माल पार, ₹50 हजार नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी |  Ajmer Breaking News: अजमेर के कोटड़ा स्थित प्रगति नगर में एडीए की अनदेखी से बदहाल पड़ा बी ब्लॉक का सबसे बड़ा पार्क, स्थानीय निवासियों में रोष   |  Ajmer Breaking News: कैंसर वार्ड में आवारा कुत्तों का आतंक, मरीजों और डॉक्टरों को बना रहे हैं निशाना.   |  Ajmer Breaking News: अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर अग्नि सुरक्षा जागरूकता एवं मॉक ड्रिल आयोजित |  Ajmer Breaking News: अजमेर: कंटेनर में चल रही अवैध शराब की ब्रांच पकड़ी, 48 ब्रांड की शराब बरामद |  Ajmer Breaking News: नाका मदार सेक्टर-1 में पानी की समस्या को लेकर जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता ने किया क्षेत्र का निरीक्षण |  Ajmer Breaking News: जिला परिषद चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन आज कलेक्ट्रेट में राजनीतिक मेला लगा हुआ है। | 

राजस्थान न्यूज़: मतदाता जागरूकता के लिए प्रदेश में बनाए जाऐंगे मतदाता जागरूकता फोरम सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग से हुई शुरूआत

Post Views 61

June 25, 2022

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी गाइडलाइंस के आधार पर निर्वाचन आयोग, राजस्थान द्वारा प्रदेश के सभी सरकारी, गैर सरकारी, निजी विभागों, संस्थाओं, संगठनों में मतदान के प्रति जागरूकता और मतदाता के अधिकारों और दायित्वों की जानकारी देने केे लिए मतदाता जागरूकता फोरम बनाए जाएंगे। फोरम के माध्यम से मतदाता सूची में वोटर हल्पलाईन एप राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल ऑनलाइन प्रक्रिया को प्रचारित किया जाएगा। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम की शुरूआत आज सचिवालय स्थित सूचना एवं जनसम्पर्क मुख्यालय से की गई।

निर्वाचन विभाग द्वारा आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के अतिरिक्त निदेशक श्री अरूण जोशी ने कहा कि मतदान लोकतंत्र की शक्ति है और प्रत्येक वोट लोकतंत्र का आधार मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि आज भी सभी लोग मतदान करने को लेकर संवेदनशील नहीं है। ऐसे में जागरूकता फोरम द्वारा वर्ष पर्यंत आयोजित गतिविधियों से मतदान के प्रति जागरूकता बढे़गी और आगामी चुनावों में वोटिंग प्रतिशत भी बढ़ेगा। 


कार्यक्रम में निर्वाचन विभाग की वित्तीय सलाहकार श्रीमती अनुपमा शर्मा ने कहा कि सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग राज्य सरकार के मुख पत्र के समान काम करता है और मीडिया से जुड़ाव के चलते वोटर जागरूकता फोरम की शुरूआत इस विभाग से की जा रही है। उन्होंने कहा कि आंकड़ों के अनुसार वर्तमान में गांवों की बजाय शहरों में वोटिंग प्रतिशत कम है। चुनाव के दिन को हम छुट्टी का दिन मानकर वोटिंग के अपने अधिकार और दायित्व को भूल जाते हैं श्रीमती शर्मा ने कहा कि सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।


कार्यक्रम में निर्वाचन विभाग की स्वीप कंसल्टेंट श्रीमती शिखा सोनी ने फोरम के गठन, गतिविधियों, स्तरों और कार्याें को विस्तार से बताया।


निर्वाचन विभाग की आईटी टीम ने सभी प्रतिभागियों को वोटर हैल्पलाईन एप और राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल (एनवीएसपी) के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन प्रक्रिया को समझाया। 


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved