For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 170401606
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आजीविका संवर्धन की दिशा में पहल: रक्षा प्रोजेक्ट के तहत चयनित परिवारों का एक दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण आयोजित |  Ajmer Breaking News: यूथ कांग्रेस का बीजेपी और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के खिलाफ प्रदर्शन, भुनाबाय स्थित भाजपा कार्यालय पर पोती कालिख |  Ajmer Breaking News: नवरात्रि के पावन पर्व पर शहर में जगह-जगह धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है। |  Ajmer Breaking News: छोटे पर्दे पर महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य किरदार निभाकर करोड़ों दिलों में बसने वाले प्रसिद्ध टेलीविजन अभिनेता सौरभ राज जैन तीर्थ नगरी पुष्कर पहुंचे। |  Ajmer Breaking News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान पर सियासी घमासान, कांग्रेस और विभिन्न संगठनों ने पुतला फूंककर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत ​नकबजनी मामले का मुख्य मास्टरमाइंड गिरफ्तार: 2-ढाई साल से फरार मर्डर का आरोपी जयपुर से चढ़ा पुलिस के हत्थे |  Ajmer Breaking News: अजमेर में भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन का मामला गरमाया, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा सहित 5 गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 5 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद, महिला ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। | 

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: अफगानिस्‍तान के काबुल शहर में भीषण बम धमाके

Post Views 71

April 19, 2022

कम से कम 25 बच्‍चों के मौत की खबर

काबुल: अफगानिस्‍तान की राजधानी काबुल में दो भीषण बम धमाकों में कम से कम 25 स्‍कूली बच्‍चों के मारे जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि पश्मिची काबुल के दाश्‍त ए बार्ची इलाके में एक स्‍कूल के बाद एक के बाद एक दो धमाके हुए हैं। जब यह धमाका हुआ, उस समय बच्‍चे स्‍कूल से बाहर निकल रहे थे। अफगानिस्‍तान के गृह मंत्रालय ने इन विस्‍फोटों की पुष्टि की है। हालांकि अभी मरने वालों का आधिकारिक आंकड़ा नहीं आया है।प्रत्‍यक्षदर्शियों के मुताबिक अब्‍दुल रहीम शहीद हाई स्‍कूल में ही दो धमाके हुए हैं। इसमें कम से कम 25 बच्‍चे मारे गए हैं। अब्‍दुल रहीम शहीद हाई स्‍कूल पश्चिमी काबुल के सबसे चर्चित स्‍कूलों में से है। इस स्‍कूल में पढ़ने वाले सभी बच्‍चे अल्‍पसंख्‍यक हजारा समुदाय के थे जो अक्‍सर आतंकियों के निशाने पर रहता है। तालिबान राज में हजारा समुदाय के लोगों पर पहले भी कई हमले हो चुके हैं। अभी तक किसी भी गुट ने इन हमलों की जिम्‍मेदारी नहीं ली है। विस्‍फोट मुमताज ट्रेनिंग सेंटर के पास हुआ जबकि दूसरा धमाका अब्‍दुल रहीम शहीद हाई स्‍कूल के सामने हुआ। विस्‍फोट के समय बच्‍चे अपनी कक्षा से बाहर निकल रहे थे। अफगानिस्‍तान के गृहमंत्रालय ने कहा है कि वह इन विस्‍फोटों की जांच कर रहा है और ज्‍यादा जानकारी बाद में साझा की जाएगी। कुछ र‍िपोर्टों में दावा किया गया है कि कुल तीन धमाके काबुल में हुए हैं।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved