For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 170119277
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आजीविका संवर्धन की दिशा में पहल: रक्षा प्रोजेक्ट के तहत चयनित परिवारों का एक दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण आयोजित |  Ajmer Breaking News: यूथ कांग्रेस का बीजेपी और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के खिलाफ प्रदर्शन, भुनाबाय स्थित भाजपा कार्यालय पर पोती कालिख |  Ajmer Breaking News: नवरात्रि के पावन पर्व पर शहर में जगह-जगह धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है। |  Ajmer Breaking News: छोटे पर्दे पर महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य किरदार निभाकर करोड़ों दिलों में बसने वाले प्रसिद्ध टेलीविजन अभिनेता सौरभ राज जैन तीर्थ नगरी पुष्कर पहुंचे। |  Ajmer Breaking News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान पर सियासी घमासान, कांग्रेस और विभिन्न संगठनों ने पुतला फूंककर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत ​नकबजनी मामले का मुख्य मास्टरमाइंड गिरफ्तार: 2-ढाई साल से फरार मर्डर का आरोपी जयपुर से चढ़ा पुलिस के हत्थे |  Ajmer Breaking News: अजमेर में भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन का मामला गरमाया, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा सहित 5 गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 5 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद, महिला ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। | 

उदयपुर न्यूज़: पत्नी के वियोग से परेशान एक युवक ने अपने ही घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली

Post Views 161

February 23, 2022

ajmer news , rajasthan news , horizon , horizon hind

प्यार में पागल मां बच्चे को पीहर में छोड़कर भागी

उदयपुर के सुखेर थाना इलाके में पत्नी के वियोग से परेशान एक युवक ने अपने ही घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को एमबी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया और पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  बताया जा रहा है कि ये घटना सुखेर थाना क्षेत्र के गमेती बस्ती की है।  जहां सोमवार को 22 वर्षीय प्रकाश गमेती ने अपने ही घर के कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।  परिजनों से सूचना मिलने पर सुखेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।  पुलिस ने लोगों की मदद से शव को फंदे से नीचे उतार कर महाराणा भूपाल चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया।  पुलिस को परिजनों ने बताया कि प्रकाश की पत्नी कुछ दिन पहले अपने बच्चे को लेकर पीहर गई थी। लेकिन इसके बाद बच्चे को पीहर में ही छोड़ कर ही अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।  प्रकाश जब अपनी पत्नी से मिलने पीहर गया तो उसे इस पूरे घटनाक्रम का पता चला। वो अपने बच्चे को लेकर फिर से गमेती बस्ती स्थित अपने घर पर आ गया। बच्चे को प्यार करने के बाद उसने अपने दोस्तों को फोन पर बताया कि बस्ती के ही रहने वाले एक युवक के साथ उसकी पत्नी भाग गई है।  इससे वो काफी परेशान है।  इसके बाद ही प्रकाश ने अपने घर के कमरे में ही फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।  वहीं परिजनों ने पत्नी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved