Post Views 781
April 12, 2021
अमेरिका यूटाह में गोलीबारी में दो पुलिसकर्मी घायल, हमलावर हुआ ढेर
अमेरिका में लोगों पर गोलीबारी की घटनाएं रुक नहीं रही हैं। अब एक जेल के बाहर बंदूकधारी द्वारी की गई गोलीबारी में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं जवाबी कार्रवाई में हमलावर को गोली मार दी गई।
घायल हुए पुलिसकर्मियों के आंख और मुंह पर गोलियां लगी हैं, चिकित्सकों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है। यह दोनों जेल परिसर की सुरक्षा में तैनात थे। हमलावर की उम्र 30 वर्ष बताई जा रही है, ज्यादा जानकारियां अभी नहीं जारी हुई है। पुलिस वाले उससे बातचीत करने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन उसने गोली चला दी।
घायल हुए पुलिसकर्मियों के आंख और मुंह पर लगी हैं गोलियां
चिकित्सकों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई
दोनों पुलिसकर्मी जेल परिसर की सुरक्षा में थे तैनात
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved