For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 102462712
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर ने ग्राम पंचायत जेठाना में लगाई रात्रि चौपाल, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं ,दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश |  Ajmer Breaking News: अपनों के साथ, अपनों के बीच- जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत का पुष्कर विधानसभा क्षेत्र के गांवों में दौरा |  Ajmer Breaking News: नवीन मेडिसन ब्लॉक का हुआ शुभारम्भ, संपूर्ण संभाग के व्यक्तियों को मिलेगा चिकित्सा सुविधाओं का लाभ - श्री देवनानी |  Ajmer Breaking News: अजमेर मण्डल पर मनाया गया विश्व विरासत दिवस, विश्व विरासत दिवस पर अजमेर मंडल की विरासत की साक्षी हेरिटेज ट्रेन  "वैली क्वीन"  |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में होटल से दो युवक अवैध हथियार समेत गिरफ्तार, रिवाल्वर और 6 जिंदा राउंड जब्त |  Ajmer Breaking News: पुष्कर कांग्रेस ने पीएम का पुतला फूंककर ईडी की कार्यवाही का जताया विरोध |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में कार का शीशा तोड़कर लाइसेंसी रिवाल्वर व मोबाइल चोरी करने वाली गैंग का पर्दाफाश, पांच आरोपी गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की कार्रवाई राजनीतिक प्रतिशोध- राठौड़ |  Ajmer Breaking News: आबकारी नीति के खिलाफ नियमों को ताक में रखकर मंदिर के सामने खोले जा रहे ठेके का क्षेत्रवासियों ने क्या विरोध, शराब की दुकान पर ताले लगाकर दी चेतावनी |  Ajmer Breaking News: नेशनल हेराल्ड केस में ईडी द्वारा चार्ज शीट पेश करने के बाद देशभर में कांग्रेस दवाब बनाने के लिए ईडी अधिकारियों के खिलाफ कर रही है प्रदर्शन, | 

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: स्वेज नहर - अब भी फंसा है विशाल जहाज, 25 भारतीय चालकों का दल चला रहा था

Post Views 761

March 27, 2021

एशिया और यूरोप के बीच माल लेकर जाने वाला, पनामा के ध्वज वाला जहाज

एशिया और यूरोप के बीच माल लेकर जाने वाला, पनामा के ध्वज वाला जहाज मंगलवार को इस नहर में फंस गया था। जापानी कंपनी के मालिकाना हक वाले इस जहाज के फंसने से नहर में यातायात जाम हो गया जिससे दर्जनों छोटे जहाज भूमध्य और लाल सागरों में फंस गए हैं।




फंसे हुए जहाज के जापानी मालिक शेइई किसेन कैशा ने बताया कि इसे चलाने वाला चालक दल भारत से आया है और इसके सभी सदस्य सुरक्षित हैं। इस जहाज पर मिस्र के दो विशेषज्ञ चालक भी पहुंचे हैं जो फंसे हुए जहाज को निकालने में मदद कर रहे हैं। क्रैशा ने पूरी घटना के लिए बयान जारी करके माफी मांगी है।




बता दें कि एवर गिवेन जहाज एशिया व यूरोप के बीच माल ढुलाई करता है। मंगलवार को यह स्वेज नहर के संकरे रास्ते में फंस गया था। 




स्वेज नहर में एवर गिवेन जहाज के फंसने के चलते यहां करीब 206 जहाज फंस गए हैं। इनमें 16 तेल टैंकर शामिल हैं जिसमें से ज्यादातर चीन और भारत जा रहे थे। विशेषज्ञों का कहना है कि यह जहाज इस तरह से फंस गया है कि इसे निकालने में कई सप्ताह लग सकते हैं। करीब 400 मीटर लंबे इस जहाज ने स्वेज नहर के दोनों तरफ के रास्तों को ब्लॉक कर दिया है। 




जाम से बचने के लिए फिलहाल कई देशों के जहाज अब अफ्रीका का चक्कर लगाते हुए आवाजाही कर रहे हैं। इससे सामानों के आने में एक सप्ताह का समय बढ़ गया है। फंसे जहाज के भारतीय चालक दल ने बताया है कि स्वेज नहर को पार करते समय आए हवा के एक तेज बवंडर के कारण उनका शिप घूम गया।




जब उसे सीधा किया गया तो वह नहर की चौड़ाई में घूम गया जिससे पूरा यातायात बंद हो गया।


© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved