For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 131120041
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जिला स्तरीय एनसीओआरडी समिति की बैठक आयोजित, जिला कलक्टर ने नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के दिए निर्देश |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिले में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक हर्ष वर्धन अग्रवाला ने शुक्रवार को जिले के सभी डिप्टी थानाधिकारियों की क्राइम मीटिंग ली। |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह में संकट मोचन भगवान शिव के मंदिर वाली याचिका पर कोर्ट में हुई सुनवाई, 1/10 की तीन एप्लीकेशन मंजूर बाकी की आठ एप्लीकेशन खारिज, |  Ajmer Breaking News: दोबारा होगी एसआई भर्ती परीक्षा-2021 पहले परीक्षा में शामिल 3 लाख 83 हजार 097  अभ्यर्थियों को ही मिलेगा मौका, |  Ajmer Breaking News: किशनगढ़ के मदनगंज न्यू हाउसिंग बोर्ड निवासी कमल सिंधी ने काली गैंग के सदस्यों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। |  Ajmer Breaking News: आजादी के बाद पहली बार, समुद्रतल से 870 ऊंचाई पर तारागढ़ किले का होगा विकास,विधानसभा अध्यक्ष देवनानी और जिले के आला अफसर पहुंचे अवलोकन करने |  Ajmer Breaking News: चेकिंग स्टाफ ने दिखाई तत्परता, एक बार फिर पेश की ईमानदारी की मिसाल |  Ajmer Breaking News: अजमेर भी कहलाएगा झीलों की नगरी, शहर की तीसरी बड़ी झील चौरसियावास के विकास का रोड मैप तेयारविधानसभा अध्यक्ष सुदेव देवनानी ने किया तालाब का अवलोकन |  Ajmer Breaking News: हल होगा माकड़वाली फल व सब्जी मंडी का मसला, विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी के निर्देश, मंडी समिति व व्यापारियों के साथ अहम बैठक |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत ब्यावर रोड बकरा मंडी से स्कूटी में रखे 1लाख 75 हज़ार रुपए चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार, | 

अंदाजे बयां: तो क्या मज़हब पढ़ाते हैं परिन्दे

Post Views 31

March 13, 2021

दुआ देना सिखाते हैं परिन्दे

तो क्या मज़हब पढ़ाते हैं परिन्दे,

दुआ देना सिखाते हैं परिन्दे।



हवाओं से मुलाक़ातों की ख़ातिर,

मुझे छत पर बुलाते हैं परिन्दे।



वो पहले तोलते हैं बालो पर फिर,

मुझे ऊँचा उड़ाते हैं परिन्दे।



दबे पाओं से आ तन्हाइयों में,

मुझे मुझसे चुराते हैं परिन्दे।



कई सूखे शजर बतला रहे हैं,

कई रिश्ते निभाते हैं परिन्दे।


मेरी ग़ज़लों से जब करते हैं बातें,

मुझे अपना बताते हैं परिन्दे।



ख़ुदा से गुफ़्तगू होती है उनकी,

बहुत बातें बनाते हैं परिन्दे।



सुरेन्द्र चतुर्वेदी


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved