For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 119593883
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर मंडल पर 69वां एवं 70वां संयुक्त रेल सेवा पुरस्कार समारोह दिनांक 27.02.2026 को  रेलवे ऑफिसर्स क्लब, कचहरी रोड अजमेर में मनाया गया । |  Ajmer Breaking News: फाल्गुनी लक्खी मेले पर अजमेर में निकाली गई विशाल निशान यात्रा , श्याम भक्तों का उमडा जन सैलाब, ईत्र एवं गुलाब के फूलों से खेली होली |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा से पहले अजमेर में सियासी हलचल तेज, मोदी के आगमन पर यूथ कांग्रेस द्वारा काले झंडे दिखाने की चेतावनी, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा को उनके घर से लिया गया हिरासत में |  Ajmer Breaking News: 28 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अजमेर में आयोजित होने वाली जनसभा के मध्य नजर अजमेर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा कड़ी, |  Ajmer Breaking News: भारत सरकार में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस केबिनेट मंत्री हरदीप सिंह पुरी का नाम एपिस्टन फाइल में आने के बाद पूरे देश भर में विरोध जारी है। |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अजमेर यात्रा से पहले अजमेर शहर जिला भाजपा व महिला मोर्चा में उत्साह का माहौल,  |  Ajmer Breaking News: भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा चाय चौपाल का आयोजन, चाय चौपाल के दौरान युवाओं में जोश भरने का किया गया काम, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में युवा हुए शामिल  |  Ajmer Breaking News: अलवर गेट थाना अंतर्गत मदार नेहरू नगर पुलिया के पास बाइक ओर स्कूटी मे हुई जबरदस्त भिड़ंत, एक की मौत,दो घायलों का जेएलएन अस्पताल में इलाज जारी  |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अजमेर में आयोजित होने वाली जनसभा को लेकर डीआईजी योगेश दाधीच और पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने की प्रेस वार्ता, रूट डायवर्जन की दी जानकारी |  Ajmer Breaking News: जानवरों की सेवा में अग्रणी सेवा परमो धर्म टीम द्वारा किया गया घायल गाय का रेस्क्यू , घायल गाय को टेम्पो की मदद से पहुंचाया अस्पताल, देर रात चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर गाय की बचाई जान  | 

राजस्थान न्यूज़: फिर डराने लगा कोराेना - गहलोत सरकार का बड़ा फैसला

Post Views 71

February 26, 2021

कोरोना का खौफ एक बार फिर बढ़ना शुरू हो गया है

कोरोना का खौफ एक बार फिर बढ़ना शुरू हो गया है। संक्रमण को देखते हुए गहलोत सरकार ने गुरुवार को बड़ा फैसला लिया। महाराष्ट्र-केरल से राजस्थान आने वाले लोगों को कोरोना निगेटिव रिपोर्ट (RTPCR) दिखानी होगी।




राजस्थान सरकार ने इन दोनों राज्यों में कोरोना के नए स्ट्रेन के मरीज मिलने के बाद यह फैसला लिया है। इससे पहले दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार पांच राज्यों से आने वाले लोगों पर इसी तरह की पाबंदी लगा चुकी है। इसमें महाराष्ट्र और केरल के अलावा पंजाब, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ शामिल है।





गुरुवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कोविड संक्रमण और वैक्सीनेशन को लेकर समीक्षा बैठक हुई। मुख्यमंत्री निवास पर स्वास्थ्य अधिकारियों की इस बैठक में नए स्ट्रेन पर सबसे ज्यादा चिंता व्यक्त की गई। इसके बाद यह फैसला लिया गया। अधिकारियों के मुताबिक, एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर जांच रिपोर्ट देखी जाएगी। हालांकि इसे लेकर एसओपी जल्द ही जारी की जाएगी।






राजस्थान में फरवरी में कोरोना के केसों में गिरावट आई है। पिछले 24 दिनों में राज्य में 2214 नए केस मिले हैं, जबकि 19 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है। इस नजरिए से राजस्थान में फरवरी में औसतन प्रतिदिन 92 नए केस मिल रहे हैं। इससे पहले जनवरी की बात करें तो स्थिति ज्यादा खराब थी। जनवरी में कुल 8600 से ज्यादा केस सामने आए थे, जबकि 66 लोगों की इस बीमारी से जान गई थी।





दो दिन पहले मुख्यमंत्री गहलोत ने प्रदेश की जनता को अलर्ट किया था। गहलोत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि महाराष्ट्र, केरल और मध्य प्रदेश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।






देश में कोरोना के यूके स्ट्रेन के अलावा दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील से आए नए स्ट्रेन भी मिले हैं। पिछले साल इसी समय पर देश में कोरोना के मामले बढ़ना शुरू हुए थे। यह वक्त बेहद सावधानी रखने का है। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें एवं कोई भी लक्षण दिखने पर खुद को आइसोलेट कर अपना कोविड टेस्ट करवाएं। थोड़ी सी लापरवाही सभी के लिए परेशानी का कारण बन सकती है।






महाराष्ट्र की बात करें तो पिछले एक पखवाड़े में वहां कोरोना केसों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। यहां प्रतिदिन औसतन 4 से 5 हजार केस आ रहे हैं। पिछले एक सप्ताह से यहां मरीजों की संख्या 6 हजार को पार कर रही है।





24 फरवरी को महाराष्ट्र में 8 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। इस स्थिति को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने पिछले दिनों कुछ शहरों में लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू भी लगाया है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved