For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 102936283
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जातिगत जनगणना के मुद्दे को केंद्र सरकार ने किया स्वीकार-राठौड़ |  Ajmer Breaking News: पुष्कर तीर्थ नगरी में क्षत्रिय (राजपूत) सामूहिक विवाह समिति की ओर से अक्षया तृतीया के मौके पर आज जयमल कोट में समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन |  Ajmer Breaking News: किशनगढ़ से आए ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर, आईजी, और एसपी को सौंपा ज्ञापन |  Ajmer Breaking News: अजमेर में इन्वेस्टमेंट के नाम पर 11 लाख की ऑनलाइन ठगी, साइबर थाने में मामला दर्ज |  Ajmer Breaking News: , भगवान परशुराम सर्कल स्थित भगवान परशुराम जी मंदिर पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाया गया। |  Ajmer Breaking News: मंगलवार देर रात पालरा इंडस्ट्रियल एरिया में गत्ते की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, |  Ajmer Breaking News: अक्षय तृतीया के मौके पर संस्था के जागरूकता अभियानों द्वारा रूकवाए पांच बाल विवाह |  Ajmer Breaking News: भगवान परशुराम संपूर्ण मानवता के लिए आदर्श-श्री देवनानी |  Ajmer Breaking News: वासुदेव देवनानी के निवास पर नामदेव समाज द्वारा स्वागत व अभिनन्दन |  Ajmer Breaking News: कश्मीर के पर्यटक स्थल पहलगाम में हुए आतंकी हमलें को लेकर  को पुष्कर पुलिस थाने में सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित की गई।  | 

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: नासा ने सुनाई मंगल पर बहने वाली हवाओं की आवाज

Post Views 781

February 24, 2021

अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा ने मंगल ग्रह की पहली ऑडियो रिकॉर्डिंग जारी की है

अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा रोज कोई न कोई कारनामा कर रही है। अब नासा ने मंगल ग्रह की पहली ऑडियो रिकॉर्डिंग जारी की है। मात्र दस सेकंड के इस वीडियो में मामूली आवाज आ रही है।





नासा ने बताया कि यह आवाज उसके पर्सीवरेंस रोवर के उतरने के बाद वहां मौजूद धूल और मिट्टी पर पड़े दबाव की वजह से पैदा हुई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पर्सीवरेंस रोवर ने गुरुवार को मंगल ग्रह पर लैंडिंग की थी।







इस मिशन के कैमरा और माइक्रोफोन सेक्शन इंजीनियर डेव ग्रुएल के अनुसार 10 सेकंड के इस क्लिप में बहुत धीमी और मामूली आवाज सुनी जा सकती है, लेकिन इसपर रिसर्च करने से बहुत कुछ जानकारियां प्राप्त हो सकती है।







नासा की ओर से जानकारी दी गई कि गुरुवार को जब पर्सीवरेंस ने मार्स पर लैंडिंग की थी उस दौरान इसके माइक्रोफोन ने काम करना अचानक बंद कर दिया था। लेकिन कुछ देर बाद माइक्रोफोन ने काम करना शुरू कर दिया और अब इसकी पहली क्लिप नासा ने जारी की है।




 

एंट्री एंड डिसेंट कैमरा टीम के प्रमुख डेव ग्रूल ने कहा मैं जब भी इसे देखता हूं मेरे रोंगटे खड़े हो जाते हैं। पर्सवियरन्स रोवर पुरातन सूक्ष्म जीवन के संकेतों की तलाश करेगा एवं एक दशक में धरती पर लाल ग्रह के चट्टान के प्रमाणिक नमूनों को लाने का भी प्रयास करेगा।





नासा का रोवर पर्सवियरन्स शुक्रवार तड़के मंगल की सतह पर उतरा था। यह जेजोरो क्रेटर (महाखड्ड) में उतरा है। यह नासा द्वारा अब तक भेजा गया सबसे बड़ा और सर्वाधिक उन्नत रोवर है।






रोवर के मंगल की सतह पर उतारने को लेकर गठित की गई टीम के प्रमुख एन चैन ने कहा कि यह वीडियो और तस्वीरें हमारे सपनों का हिस्सा हैं। इससे पहले, नासा ने मंगल ग्रह पर उतरते रोवर की पहली तस्वीर जारी की थी। नासा ने इस कार्य के लिए अंतरिक्ष यान में 25 कैमरे लगाए गए थे।






नासा के जारी वीडियो में पर्सिवियरेंस रोवर लाल और सफेद रंग के पैराशूट के सहारे सतह पर उतरता हुआ नजर आ रहा है। यह वीडियो 3 मिनट 25 सेकंड की है। वीडियो में धूल के गुबार के बीच रोवर को सतह पर लैंड करते हुए दिख रहा है। इससे पहले लाल ग्रह की सतह पर उतरने के महज 24 घंटे से भी कम समय में नासा के रोवर ने पहली कलर तस्वीर भेजी थी।


© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved