For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 102948105
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जातिगत जनगणना के मुद्दे को केंद्र सरकार ने किया स्वीकार-राठौड़ |  Ajmer Breaking News: पुष्कर तीर्थ नगरी में क्षत्रिय (राजपूत) सामूहिक विवाह समिति की ओर से अक्षया तृतीया के मौके पर आज जयमल कोट में समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन |  Ajmer Breaking News: किशनगढ़ से आए ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर, आईजी, और एसपी को सौंपा ज्ञापन |  Ajmer Breaking News: अजमेर में इन्वेस्टमेंट के नाम पर 11 लाख की ऑनलाइन ठगी, साइबर थाने में मामला दर्ज |  Ajmer Breaking News: , भगवान परशुराम सर्कल स्थित भगवान परशुराम जी मंदिर पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाया गया। |  Ajmer Breaking News: मंगलवार देर रात पालरा इंडस्ट्रियल एरिया में गत्ते की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, |  Ajmer Breaking News: अक्षय तृतीया के मौके पर संस्था के जागरूकता अभियानों द्वारा रूकवाए पांच बाल विवाह |  Ajmer Breaking News: भगवान परशुराम संपूर्ण मानवता के लिए आदर्श-श्री देवनानी |  Ajmer Breaking News: वासुदेव देवनानी के निवास पर नामदेव समाज द्वारा स्वागत व अभिनन्दन |  Ajmer Breaking News: कश्मीर के पर्यटक स्थल पहलगाम में हुए आतंकी हमलें को लेकर  को पुष्कर पुलिस थाने में सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित की गई।  | 

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: जापान में 24 घंटे में दूसरी बार भूकंप फुकुशिमा में लगातार दूसरे दिन धरती कांपी,

Post Views 821

February 14, 2021

भूकंप की तीव्रता 5.2 मापी गई, सूनामी की चेतावनी नहीं

जापान में 24 घंटे में दूसरी बार भूकंप  फुकुशिमा में लगातार दूसरे दिन धरती कांपी, 
भूकंप की तीव्रता 5.2 मापी गई, सूनामी की चेतावनी नहीं

जापान के फुकुशिमा प्रांत में रविवार को लगातार दूसरे दिन भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। मीटियरोलॉजिकल एजेंसी के मुताबिक, इसकी तीव्रता 5.2 रही। एजेंसी ने बताया कि शाम करीब सवा 4 बजे भूकंप आया। इसका केंद्र जमीन से 50 किलोमीटर गहराई में था। भूकंप के बाद सूनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई है।

फुकुशिमा में शनिवार रात भी 7.3 तीव्रता का भूकंप आया था। इसमें 140 लोग घायल हुए थे। इसके झटके टोक्यो तक महसूस किए गए थे। चीफ कैबिनेट सेक्रेटरी कात्सुनोबु कातो ने बताया कि शक्तिशाली भूकंप के कारण देश के 9.50 लाख घरों की बिजली सप्लाई बंद हो गई। भूकंप के बाद, जापानी सरकार ने प्रधानमंत्री कार्यालय में एक टास्क फोर्स बनाई है। प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने अफसरों से कहा है कि वे नुकसान का जल्द सर्वे करें।

2011 में भूकंप के बाद सूनामी से हुई थीं 16 हजार मौतें
जापान में इसी जगह 10 साल पहले मार्च 2011 में 9 तीव्रता वाले विनाशकारी भूकंप के कारण जबर्दस्त सूनामी आई थी। तब उठी सूनामी की लहरों ने फुकुशिमा न्यूक्लियर प्लांट को तबाह कर दिया था। इसे पर्यावरण को नुकसान के लिहाज से बड़ी घटना माना गया था। तब समुद्र में उठी 10 मीटर ऊंची लहरों ने कई शहरों में तबाही मचाई थी। इसमें करीब 16 हजार लोगों की मौत हुई थी।


© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved