Post Views 841
February 8, 2021
चेकोस्लोवाकिया की श्रम मंत्री जैना मैल्कोवा ने कोरोना महामारी को दूसरे विश्व युद्ध से भी खराब बताया है। एक टीवी चैनल पर रविवार को आयोजित चर्चा में उन्होंने अपने देश के स्कूल खोलने का समर्थन किया।
करीब 1.07 करोड़ की आबादी वाले चेकोस्लोवाकिया में बीते साल मार्च से स्कूल, रेस्टॉरेंट, सिनेमा, थिएटर व अधिकांश दुकानें बंद हैं। मैल्कोवा ने कहा कि कोविड-19 ने जितना बड़ा संकट पैदा किया उतना तो दूसरे विश्व युद्ध ने भी नहीं किया था। इस महामारी ने देश में एक साल तक काम-धंधे ठप कर दिए। देश की पूरी अर्थव्यवस्था संकट का सामना कर रही है।
चेक रिपब्लिक के नाम से जाने वाले इस यूरोपीय देश में 10 लाख से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं और 17 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। यह यूरोप के सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित देशों में से एक है।
मैल्कोवा ने यह भी स्पष्ट किया कि दूसरे विश्व युद्ध से इस महामारी की तुलना कर वे इस महायुद्ध से प्रभावित हुए सात करोड़ लोगों का अनादर नहीं कर रही हैं। मेरा आशय सिर्फ इतना है कि हमें कोरोना के चलते चौतरफा बंद का विकल्प खोजना होगा।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved