For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 116420850
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अलवर गेट थाना अंतर्गत राजा साइकिल चौराहे के पास रेलवे क्वार्टर में दिनदहाड़े चोरी की वारदात, |  Ajmer Breaking News: खरेकड़ी रोड पर सड़क के बीच नाग नागिन को देख मचा हड़कंप, |  Ajmer Breaking News: क्रिश्चियन गंज थाना अंतर्गत गौरव पथ स्थित नंदेश्वर महादेव मंदिर में चोरी की वारदात, मंदिर प्रबंधन समिति सहित क्षेत्र वासियों में आक्रोश  |  Ajmer Breaking News: अजमेर टेन्ट डीलर्स समिति,शहर-जिला-संभाग का दिनांक 18 जनवरी 2026 (रविवार) को नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। |  Ajmer Breaking News: 26 जनवरी 2026 को भारत का 77 वां गणतंत्र दिवस अजमेर के पुलिस लाइन मैदान में मनाया जाएगा। |  Ajmer Breaking News: ग्रीन ग्रोथ स्किल प्रतियोगिता,द्वितीय दिवस पर हुए विभिन्न आयोजन, सतत विकास पर लगी प्रदर्शनी रही आकर्षण का केंद्र |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष ने शहर के केंद्र में आधुनिक बहुमंजिला गांधी भवन लाइब्रेरी की रखी नींव |  Ajmer Breaking News: ग्रीन ग्रोथ स्किल प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ, विद्यार्थियों में पर्यावरणीय चेतना व कौशल विकास को मिलेगी नई दिशा - श्री राठौड़ |  Ajmer Breaking News: भारतीय ज्ञान परम्परा , अतीत, वर्तमान एवं भविष्य विषय पर त्रिदिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ भव्य शुभारम्भ, वसुधैव कुटुम्बकम् भारत का वैश्विक संदेश - श्री देवनानी |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर थाना अंतर्गत माखुपुरा गांव में बंद मकान में मिली महिला की लाश, बेटे ने अपने ही पिता पर जताया हत्या का शक, पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करा कर शुरू की जांच | 

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: विरोध को दबाने के लिए सैन्य शासन ने इंटरनेट पर लगाई रोक

Post Views 11

February 7, 2021

म्यांमार में आंग सान सू ची की चुनी हुई सरकार का तख्तापलट करने के खिलाफ बढ़ता विरोध

म्यांमार में आंग सान सू ची की चुनी हुई सरकार का तख्तापलट करने के खिलाफ विरोध बढ़ता जा रहा है। ऐसे में शुक्रवार देर रात यहां मोबाइल इंटरनेट सेवा बाधित कर दी गई। इतना ही नहीं विरोध को दबाने के लिए सैन्य शासन ने शनिवार सुबह से ब्रॉडबैंड सेवा भी बंद कर दी है।





दुनियाभर में इंटरनेट सेवाओं पर लगाए जा रहे पाबंदियों पर नजर रखने वाली कंपनी नेटब्लॉक ने बताया कि शनिवार सुबह से म्यांमार में इंटरनेट सेवा पूरी तरह से बंद है। इसके अलावा म्यांमार में सैन्य शासन की सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी है।





म्यांमार में शुक्रवार को ट्विटर और इंस्टाग्राम के इस्तेमाल पर भी रोक लगा दी गई थी। फेसबुक पर देश में पहले ही प्रतिबंध लगाया जा चुका है। जानकारी के मुताबिक, इस सप्ताह दूसरी बार म्यांमार में इंटरनेट सेवा पर प्रतिबंध लगाया गया है।






सैन्य सरकार की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि कुछ लोग फर्जी खबरें फैलाने के लिए फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस वजह से ये फैसला लिया गया है। हालांकि, जानकारों का कहना है कि इंटरनेट पर प्रतिबंध की जल्दबाजी तख्तापलट के बढ़ते विरोध को रोकने के लिए की जा रही है।  ऐसा करने की सबसे बड़ी वजह ये भी है कि शनिवार को तख्तापलट के खिलाफ कुछ बड़े प्रदर्शन किए गए।






म्यांमार के यांगून में शनिवार को प्रदर्शन में लगभग एक हजार लोग मौजूद थे। इनमें फैक्टरी कामगार और छात्र प्रमुख रूप से शामिल थे। प्रदर्शन में शामिल लोग सैन्य तानाशाही जानी चाहिए के नारे भी लगा रहे थे।






इस बीच शनिवार को ही एक सशस्त्र हमले में 12 लोगों की मौत हो गई। यह हमला स्व-शासित क्षेत्र कोकांग की परिषद के पूर्व सदस्य यू खिन मांग के काफिले पर किया गया। इस हमले को म्यांमार नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस आर्मी के 20 सदस्यों ने अंजाम दिया। 






बता दें, म्यांमार की सेना गत सोमवार को तख्तापलट कर सत्ता पर काबिज हुई। इसके बाद देश की सर्वोच्च नेता आंग सान सू की और राष्ट्रपति विन म्यिंट सहित कई शीर्ष नेताओं को हिरासत में ले लिया गया। सू की पर अवैध रूप से संचार उपकरण आयात करने का आरोप लगाया गया है।







उन्हें जांच के नाम पर 15 फरवरी तक हिरासत में रखने की बात कही गई है। इसी बात को लेकर म्यांमार में  विरोध-प्रदर्शन जारी है। इससे पहले शुक्रवार को भी सैकड़ों की संख्या में छात्रों, शिक्षकों और चिकित्सकों ने विरोध-प्रदर्शन किया था। इतना ही नहीं, देश में कुछ चिकित्सकों ने तो काम करने से भी इनकार कर दिया है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved