Post Views 11
February 6, 2021
अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति के बतौर कमला हैरिस को सम्मानित करते हुए ऐतिहासिक लिंकन स्मारक के सामने उनकी कांच की एक तस्वीर का अनावरण किया गया। एक बयान में बताया गया कि यह चित्र आज (छह फरवरी) से लोगों के लिए प्रदर्शित किया जाएगा।
बयान के मुताबिक, अमेरिका में 56 वर्षीय हैरिस की उपलब्धि को देखते हुए यह चित्र प्रदर्शित किया जाएगा। बता दें कि हैरिस पहली महिला उप राष्ट्रपति होने के साथ ही पहली अश्वेत उपराष्ट्रपति, पहली भारतीय-अमेरिकी उपराष्ट्रपति और पहली उपराष्ट्रपति हैं जिन्होंने किसी ऐतिहासिक अश्वेत कालेज और विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है।
राष्ट्रीय महिला इतिहास संग्रहालय की अध्यक्ष और सीईओ हॉली होचनर ने कहा, प्रतिनिधित्व मायने रखता है। विशेष रूप से मतपेटी पर। कमला हैरिस का उपराष्ट्रपति बनना वह भी पहली बार एक अश्वेत महिला का, अमेरिकी इतिहास में मील का पत्थर है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved