Post Views 801
February 3, 2021
पिछले लगभग दो महीने से देश में चल रहे किसान आंदोलन को अब दुनिया में कई लोगों का समर्थन मिल रहा है। अमेरिकी पॉप स्टर रिहाना के समर्थन के बाद अब स्वीडन की पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने किसान आंदोन के पक्ष में ट्वीट किया है और अपना समर्थन जताया है।
ग्रेटा ने मीडिया रिपोर्ट के साथ एक ट्वीट किया है, इस लेख में प्रदर्शन स्थलों पर इंटरनेट बंद होने की जानकारी दी गई है। ग्रेटा ने ट्वीट कर कहा कि हम भारत के किसानों के साथ एकजुटता से खड़े हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में हैशटैग फार्मर प्रोटेस्ट का भी इस्तेमाल किया है।
ग्रेटा थनबर्ग समेत कई अंतरराष्ट्रीय कलाकारों और नेताओं ने किसानों के साथ खड़े होने की बात कही है। ये सारे ट्वीट तब आए जब अमेरिकी पॉप सिंगर रिहाना ने भारत में लगभग दो महीने से चल रहे किसान आंदोलन को एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में रिहाना ने एक लेख साझा किया, जिसमें प्रदर्शनस्थलों पर इंटरनेट बंद करने की सूचना दी गई थी।
इस लेख को रिट्वीट करते हुए रिहाना ने लिखा कि हम इसके बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं? रिहाना के ट्वीट करते ही अभिनेत्री कंगना रनौत बरस गईं। कंगना ने रिहाना के ट्वीट को रिट्वीट कर लिखा कि कोई भी इनके बारे में बात नहीं कर रहा है क्योंकि किसान नहीं, आतंकवादी हैं। ये लोग भारत को बांटने का काम कर रहे हैं।
रिहाना के अलावा पर्यावरण को लेकर काम करने वालीं भारतीय एक्टिविस्ट लिसिप्रिया कंगुजम ने भी बीते दिन ट्विटर पर खुलकर किसान आंदोलन का समर्थन किया। लिसिप्रिया कंगुजम ने अपने ट्वीट से लोगों को इस आंदोलन का समर्थन करने की बात कही।
इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय संस्था ह्यूमन राइट वॉच, इंटरनेशनल इंटरनेट राइट्स से जुड़ी संस्था, अमेरिकी मॉडल अमांडा सेर्नी समेत कई बड़ी नामी संस्था और सेलिब्रिटी किसानों का समर्थन कर चुकी हैं।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved