For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 103083825
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: परिर्वतन देखने से नहीं चलकर देखने से होता है - श्री जसवंत खत्री |  Ajmer Breaking News: पहलगाम हमले के बाद पुष्कर में सुरक्षा एजेंसियों का सघन अभियान, 300 संदिग्धों से पूछताछ |  Ajmer Breaking News: Hands  On Technical Training Centre का शुभारंभ 33/11 KV GSS हरिभाऊ उपाध्याय नगर में की गई इस नव निर्मित तकनीकी प्रायोगिक प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना |  Ajmer Breaking News: गुरुवार को डिग्गी बाजार इलाके में होटल नाज में हुए अग्निकांड में झुलस कर मरने वाले जायरीनों के परिजन पहुंचे अजमेर, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में अवैध रूप से रह रहे संदिग्धों के खिलाफ जिला पुलिस की बड़ी कार्यवाही, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में होटल नाज अग्निकांड प्रकरण, विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने ली घटना की जानकारी |  Ajmer Breaking News: भाजपा शहर जिला अजमेर द्वारा जिले में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी एवं रोहिंग्यों को शहर से बाहर करने के विषय में जिलाधीश को ज्ञापन सौंपा गया। |  Ajmer Breaking News: गुरुवार सुबह डिग्गी बाजार इलाके में होटल नाज में लगी आग, कुछ ही मिनट में आग ने लिया भीषण रूप, होटल में ठहरे चार जायरीन की हुई मौत, |  Ajmer Breaking News: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जातिगत जनगणना के मुद्दे को केंद्र सरकार ने किया स्वीकार-राठौड़ |  Ajmer Breaking News: पुष्कर तीर्थ नगरी में क्षत्रिय (राजपूत) सामूहिक विवाह समिति की ओर से अक्षया तृतीया के मौके पर आज जयमल कोट में समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन | 

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: टूटेगी एक सदी पुरानी परंपरा, कैंब्रिज क्रिसमस गीत इस बार नहीं होगा लाइव

Post Views 961

December 24, 2020

नौ माह से चल रही थी तैयारी, छोड़ी नहीं उम्मीद

क्रिसमस की पूर्व संध्या पर कैंब्रिज की प्रसिद्ध गायन मंडली का लाइव संगीत इस साल दुनिया नहीं सुन पाएगी। कोरोना के नए रूप से बचने के लिए ब्रिटेन में लगे ताजा प्रतिबंधों के चलते मंडली का रिकॉर्ड गाना बृहस्पतिवार रात रेडियो पर प्रसारित होगा। यह मंडली एक सदी से अपनी लाइव संगीत परंपरा के जरिए करोड़ों लोगों को मंत्रमुग्ध करती आ रही है।




10 करोड़ लोगों के सुनने का अनुमान, केवल अमेरिका में 450 रेडियो स्टेशनों पर चलाने की तैयारी




किंग्स स्कूल के 9 से 13 साल के बच्चों के साथ कैंब्रिज कॉलेज के छात्र इस मंडली में सामूहिक गायन करते हैं। इस बार इन्होंने क्रिसमस गीत आई सा थ्री शिप्स रिकॉर्ड किया है जिसे क्रिसमस की पूर्व संध्या पर करीब 10 करोड़ लोग सुनेंगे।




वैसे हर साल इस मंडली द्वारा गाए जाने वाले फेस्टिवल ऑफ नाइन एंड कैरोल्स गीत का दुनिया भर के रेडियो स्टेशनों पर सीधा प्रसारण होता है। अकेले अमेरिका में ही 450 रेडियो स्टेशनों पर इसका क्रिसमस गीत लाइव बजता है।



इस मंडली को दुनियाभर के धार्मिक कार्यक्रमों में प्रस्तुति के लिए बुलाया जाता है। इसके अलावा सामूहिक गायन की परंपरा 1918 से शुरू हुई थी, तब से यह निरंतर जारी है।



नौ माह से चल रही थी तैयारी, छोड़ी नहीं उम्मीद



महामारी के कारण इसमें शामिल छात्रों और निर्देशक को एहसास हो गया था कि इस बारे में शायद ही कोई सार्वजनिक प्रस्तुति दे पाएंगे। फिर भी उन्होंने उम्मीद नहीं छोड़ी और क्रिसमस के लिए 9 महीने तक पूरी तैयारी की।




लेकिन, बाकियों ने जूम जैसे ऑनलाइन माध्यमों के जरिए तैयारियां जारी रखी। अक्तूबर में लॉकडाउन में ढील के बाद पहली दफा सभी साथी एकजुट हुए और प्रस्तुति को आखिरी रूप देने के लिए अभ्यास किया।


© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved