Post Views 751
December 19, 2020
जापान में बुधवार को भारी हिमपात हुआ जिसके कारण जापान के एक राजमार्ग पर मीलों लंबा जाम लग गया। साथ ही हजारों लोग ट्रैफिक जाम में फंस गए और इन लोगों ने अपनी रात कार में ही बिताई।
बुधवार की शाम को शुरू हुई बर्फबारी से वाहन फंस गए और सड़क बर्फ की मोटी चादर से ढंक गई। जापान के कुछ हिस्सों में भारी बर्फबारी हुई है जिसमें इस दौरान लगभग दो मीटर (6.6 फीट) बर्फ देखी गई।
जापान में मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, इन हिस्सों में शुक्रवार तक ऐसे ही भारी बर्फ गिरती रहेगी। साथ ही विभाग ने जमी हुई सड़कों और हिमस्खलन के बारे में अलर्ट किया है।
इस भारी बर्फबारी के कारण उत्तर और पश्चिम जापान में लगभग 10,000 से अधिक घरों की बिजली गुल है और लोग अंधेरे में अपना समय बिताने को मजबूर हैं। वहीं टोक्यो को जोड़ने वाले एक्सप्रेसवे को बर्फबारी के बाद बंद कर दिया।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved