Post Views 791
November 22, 2020
तीन भारतीय लेखकों की पुस्तकों को इस साल न्यूयॉर्क टाइम्स द्वारा चुनी गई 100 उल्लेखनीय किताबों’ की सूची में शामिल किया गया है, जिसमें पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की पुस्तक ए प्रोमिस्ड लैंड भी शामिल है।
न्यूयॉर्क टाइम्स पुस्तक समीक्षा के संपादक हर साल दुनिया भर से 100 पुस्तकों को चुनते हैं। इस प्रतिष्ठित सूची में भारत में जन्मी मेघना मजूमदार की किताब ‘ए बर्निंग’ को भी जगह मिली है।
भारतीय लेखकों में केरल की दीपा अनप्परा की डिजइन पेट्रोल ऑन द पर्पल लाइन को शामिल किया गया है। पेशे से पत्रकार दीपा की यह पहली पुस्तक है। वहीं, सामंथ सुब्रमणियन की ए डोमिनेंट कैरेक्टर: द रेडिकल साइंस एंड रेस्टलेस पॉलिटिक्स ऑफ बीएस हलडाने और भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक हरि कुंजरू की रेड पिल को इस सूची में शामिल किया गया है।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved