Post Views 831
November 19, 2020
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को पैगंबर के खिलाफ कार्टून का समर्थन करने पर आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने चेतावनी दी है। चेतावनी में जैश का कहना है कि फ्रांस के राष्ट्रपति और उसके जैसे अन्य लोगों को पैगंबर के सम्मान में त्याग करने के लिए तैयार रहना चाहिए। जैश के ऑनलाइन जर्नल अल-कलम में बिना हस्ताक्षर किए एक आर्टिकल में जैश की तरफ से लिखा गया, अगर आज नहीं तो कल, कल नहीं तो परसों, यहां अब्दुल्ला चेचेनी, मुमताज कादरी और गाजी खालिद होंगे। वही "मुस्लिम: पैगंबर के सम्मान में त्याग" नाम के इस आर्टिकल में लिखा है, अगर कोई ईश निंदा जैसा पाप करता है तो यह अब्दुल्ला जैसे लोगों को जन्म देता है। कोई भी मुसलमान पैगंबर के खिलाफ जाने और कुरान जलाने की अनुमति नहीं देगा।
बता दें कि हाल ही में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पैगंबर के खिलाफ कार्टून का समर्थन किया था। जिसके बाद पाकिस्तान व अन्य कई देशों में भी इमैनुएल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन देखने को मिले थे। भारत में भी कई जगहों पर इमैनुएल के पोस्टर जलाए गए थे।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved